Lohardaga News: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत

होटल में मजदूरी करता था मृतक

Lohardaga News: तेज रफ्तार कार ने चार लोगों को रौंदा, एक की मौत
फाइल फोटो

घायलों को तत्काल इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई. अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है.

लोहरदगा: एक तेज रफ्तार कार ने 4 लोगों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा लोहरदगा जिले के कुडू थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 75 पर हुआ. घायलों को तत्काल इलाज के लिए कुडू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यहां इलाज के दौरान अशोक की मौत हो गई. अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है. कुडू थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया. 

मृतक अशोक केसरी कुडू के एक होटल में मजदूरी करता था. वह साइकिल से कहीं जा रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया. बाद में कार ने बाईक सवार तीन लोगों को भी अपने चपेट में ले लिया. घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी मिलने के बाद कुडू थाना प्रभारी कुलदीप टोप्पो ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की तलाश की जा रही है. 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Subodh Kumar

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक