Koderma News : सामाजिक सरोकारों से जुड़कर हर वर्ग का साथ दिया : रमेश हर्षधर
सामाजिक कार्यों और जनहित को प्राथमिकता देने का किया दावा
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमेश हर्षधर ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। उन्होंने शहर के विभिन्न इलाकों में जाकर मतदाताओं से समर्थन मांगा और स्टेशन रोड पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सामाजिक सरोकारों से जुड़े अपने कार्यों को जनता के सामने रखा।
कोडरमा : 23 फरवरी को होने वाले झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर आज पूरे दिन राजनीतिक गहमा गहमी तेज रही । अध्यछ पद के उम्मीदवार रमेश हर्षधर ने आज नगर परिषद के कई इलाकों में अपने समर्थकों के साथ जन संपर्क साधा और मत दाताओं से समर्थन मांगा । उन्होनें जगह जगह बुजुर्गों महिलाओं और युवाओं से समर्थन मांगा।
आज हीं उन्होनें झुमरी तिलैया शहर के स्टेशन रोड में आयोजित जन सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान उन्होनें कहा की वे सामाजिक जीवन में हर किसी की समस्या निदान या कार्य के लिए सहयोग किया । सामाजिक सरोकारों से हमेशा जुडकर रहे ।

मौके पर कई अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखे और उन्हें समर्थन देने की अपील की । मौके पर महिलाओं समेत अन्य समर्थक और शहर के लोग मौजूद थे ।
