Koderma news: एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

बेहराडीह गांव में चावल और लिट्टी खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

Koderma news: एक ही परिवार के पांच सदस्य हुए फूड पॉइजनिंग के शिकार

कोडरमा: जिले में फूड पॉइजनिंग का एक मामला मंगलवार को सामने आया है। डोमचांच प्रखंड अंतर्गत बेहराडीह गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्य फूड पॉइज़निंग के शिकार हो गए हैं। एक परिवार के मां सहित बच्चे दस्त की शिकायत से पीड़ित हो गए हैं। मामले की जानकारी देते हुए फूड पॉइजनिंग की शिकार उक्त परिवार की पीड़िता 18 वर्षीया रीना कुमारी ने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों ने चावल और लिट्टी का सेवन किया था। खाना खाने के तुरंत बाद सभी सदस्यों की धीरे-धीरे तबीयत बिगड़ने लगी।

जिसके बाद पहले तो उनलोगों द्वारा घरेलू उपचार किया गया। लेकिन तबियत में सुधार नहीं होने पर वे लोग स्थानीय चिकित्सक के पास गए। जहां चिकित्सकों द्वारा दिए गए दवाइयों का सेवन करने के पश्चात भी तबियत में जब सुधार नहीं हुआ और उनकी हालत गंभीर होने पर परिजनों द्वारा सबों को कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में डॉक्टरों की ओर से आवश्यक उपचार दिया जा रहा है। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के मुताबिक सभी फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए हैं।

ये हुए हैं बीमार

बीमार पड़े लोगों की पहचान कंचन देवी (40), उनकी पुत्री स्वीटी कुमारी (13), रोशनी कुमारी (16), रीना कुमारी (18 ) और पुत्र अस्मित राजवंश (9) के रूप में हुई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर