Koderma News: रोटरी सभागार में 'झुमरी तिलैया के हुनरबाज' शो का भव्य आयोजन
राष्ट्रगान के साथ रोटरी क्लब ने किया कार्यक्रम का भव्य आगाज
कोडरमा के रोटरी सभागार में रोटरी क्लब द्वारा यूथ टैलेंट शो 'झुमरी तिलैया के हुनरबाज' का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में जिले के दर्जनों प्रतिभावान युवा कलाकारों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
कोडरमा: रोटरी सभागार में संध्या यूथ टैलेंट शो 'झुमरी तिलैया के हुनरबाज' का आयोजन किया गया, जिसमें योगा, ताइक्वांडो, सिंगिंग, डांसिंग, पेंटिंग, मिमिक्री, एक्टिंग, कॉमेडी आदि क्षेत्रों के जिले के प्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहां पर मौजूद सैकड़ो लोगों ने सभी कलाकारों के प्रदर्शन की सराहना की।
सर्वप्रथम राष्ट्रगान से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रोजेक्ट डायरेक्टर मनीष अग्रवाल और सचिव संदीप सिन्हा ने कार्यक्रम के रूपरेखा को बताया। मंच संचालन पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन सुरेश जैन ने किया; उन्होंने सभी कलाकारों का संक्षिप्त परिचय दिया और उन्हें उत्साहित किया। स्वागत भाषण रोटरी अध्यक्ष संतोष सिन्हा ने दिया। उन्होंने आए हुए सभी कलाकारों की प्रशंसा की और कहा, "आप सभी जिले के गौरव हैं।" रोटरी अध्यक्ष ने रोटरी यूथ विंग की प्रशंसा करते हुए कहा कि युवा ही भारत के भविष्य हैं, आप लोगों के द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं के कैरियर [और] रोजगार को भी आगे बढ़ाएगा।

मौके पर रोटेरियन पूर्व अध्यक्ष जयकुमार गंगवाल, महेश दारूका, कैलाश चौधरी, सुरेश जैन, नवीन आर्य, प्रकाश गुप्ता, सुधीर कुमार, कमल जैन, सिमरनजीत सिंह, कमल दारूका, माला दारुका, सुधा शर्मा, रणजीत कौर, अनीता तरवे, प्रतीक जैन, गौरांग पुजारा, शैलेश दारुका, सनी कुमार, मनीष गंगवाल, आशीष खेतान, आशीष छाबड़ा, अरुण सूद, विजय कुमार साहू आदि लोग उपस्थित थे।
Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
