Koderma News: मोटर दुर्घटना मुआवजा पर किया गया जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन
मानवता की सेवा ही पुलिस का पहला धर्म: पीडीजे
जिला जज प्रथम गुलाम हैदर ने कहा कि दुर्घटना के शिकार व्यक्तियों को मदद करने में पुलिस का दायित्व सबसे अधिक महत्वपूर्ण है. पुलिस अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करें
कोडरमा: रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के तत्वावधान में जिला पंचायती संसाधन केंद्र भवन फरेंदा के सभागार में मोटर दुर्घटना मुआवजा से सम्बंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार बाल कृष्ण तिवारी सहित अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन किया. कार्यशाला में उपस्थित व्यवहार न्यायालय कोडरमा के न्यायिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व अधिवक्तागण ने मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की.
प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी ने कहा कि मानवता की सेवा ही पुलिस का सबसे पहला धर्म है जिसका पालन पुलिस पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक करना चाहिए. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मोटर दुर्घटना मुआवजा अधिनियम से सम्बंधित अद्यतन जानकारी प्राप्त कर पीडितो को लाभ दिलाने की दिशा में सतत प्रयत्नशील रहे. प्राधिकार उन्हें हर संभव सहायता देने के लिए कृत संकल्पित है.


कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने किया जबकि कार्यक्रम का संचालन न्यायालयकर्मी रणजीत कुमार सिंह ने किया. प्रधान जिला जज बाल कृष्ण तिवारी एवं रिसोर्स पर्सन अरविन्द कुमार लाल को मोमेंटो एवं शॉल भेट कर सम्मानित किया गया. मौके पर जिला जज प्रथम गुलाम हैदर, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित कुमार वैश जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी कंचन टोप्पो, न्यायाधीश प्रभारी शिवांगी प्रिया, अभियोजन के पुलिस निरीक्षक बासुदेव साह, एल. ए. डी. सी. एस. के अधिवक्ता नवल किशोर, राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, ललन कुमार चौधरी, निक्की कुमार न्यायालयकर्मी प्रियंका कुमारी, संतोष कुमार सिंह, पीएलवी रविन्द्र कुमार यादव, मनोज कुमार, पाण्डेय शेखर प्रसाद, नेहा सिन्हा, मोनिका कुमारी, कंचन कपूर व अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं अधिवक्ता गण मौजूद थे.
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


