Khunti News: सीटों की कमी पर ABVP का हुंकार, बिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा- आश्वासन नहीं, विद्यार्थियों को चाहिए एडमिशन का अवसर

Khunti News: सीटों की कमी पर ABVP का हुंकार, बिरसा कॉलेज में विद्यार्थियों ने किया जोरदार प्रदर्शन

खूंटी के बिरसा कॉलेज में स्नातक स्तर पर सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर ABVP के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में छात्र बिरसा मुंडा की प्रतिमा के नीचे एकत्र हुए और सीट वृद्धि की मांग को लेकर नारेबाजी की। विद्यार्थियों का कहना है कि बिरसा कॉलेज आसपास के ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए उच्च शिक्षा का प्रमुख केंद्र है।

खूंटी: बिरसा कॉलेज खूंटी में स्नातक स्तर पर नामांकन की सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्यार्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में विद्यार्थी बिरसा कॉलेज खूंटी के बिरसा मुंडा कॉलेज बिरसा मुंडा के प्रतिमा के नीचे एकत्रित हुए और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग को लेकर आवाज बुलंद की।

विद्यार्थियों का कहना है कि बिरसा कॉलेज खूंटी एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का सबसे महत्वपूर्ण केंद्र है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अनेक विद्यार्थी बाहर जाकर पढ़ाई करने में सक्षम नहीं हैं। ऐसे में स्नातक की सीटों में कमी होने से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा से वंचित होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

Jharkhand Govt Ad
प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने “सीट बढ़ाओ, विद्यार्थियों का भविष्य बचाओ”, “हर बच्चे को पढ़ने दो, बिरसा कॉलेज बढ़ने दो” जैसे नारे लगाए। विद्यार्थियों ने कहा कि कॉलेज में सीटों की संख्या क्षेत्र की वास्तविक शैक्षणिक आवश्यकता के अनुरूप होनी चाहिए।

ABVP के प्रदेश मंत्री प्रकाश टुटी ने कहा, “बिरसा कॉलेज केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं है, यह खूंटी के गरीब, ग्रामीण और आदिवासी परिवारों के हजारों बच्चों के सपनों का केंद्र है। यदि सीटों की कमी के कारण कोई बच्चा उच्च शिक्षा से वंचित होता है, तो यह केवल उस विद्यार्थी की समस्या नहीं, बल्कि पूरे परिवार के भविष्य से जुड़ा सवाल है।”

यह भी पढ़ें: Khunti News: डॉ. सुधीर सांडिल्य के निधन से खूंटी में शोक, ग्रामीणों के बीच थी खास पहचान

उन्होंने कहा कि संगठन ने इस विषय को संबंधित अधिकारियों के समक्ष पहले भी रखा है और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग की है। “हमने संवाद और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखी है। हमें आश्वासन मिला है, लेकिन अब हम चाहते हैं कि आश्वासन जल्द से जल्द ठोस निर्णय में बदले। विद्यार्थियों को केवल भरोसा नहीं, एडमिशन का अवसर चाहिए।”

यह भी पढ़ें: Crime News: कर्रा में पुलिस-एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, चारपहिया वाहन से 205 किलो गांजा बरामद

प्रकाश टुटी ने कहा कि यदि सीटों की संख्या बढ़ाने को लेकर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो ABVP विद्यार्थियों के साथ मिलकर आगे भी लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करेगी।

प्रवास में पहुंचे क्षेत्रीय प्रमुख रवि अग्रवाल ने कहा, “हमारे कई साथी ऐसे हैं जिनका एडमिशन केवल सीट उपलब्ध नहीं होने के कारण नहीं हो पाया है। इनमें अधिकांश सामान्य परिवार और ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थी हैं। हम चाहते हैं कि किसी विद्यार्थी को सिर्फ सीट की कमी के कारण पढ़ाई छोड़ने की स्थिति में न आना पड़े।”

रीना ओड़आ ने कहा, “जिन विद्यार्थियों का एडमिशन हो चुका है, उनकी भी जिम्मेदारी है कि वे अपने उन साथियों के लिए आवाज उठाएं, जिन्हें अभी अवसर नहीं मिला है। शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का माध्यम नहीं, बल्कि समाज को आगे बढ़ाने का रास्ता है।”

सुखराम हेमरोम ने कहा कि संगठन विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर लगातार सक्रिय रहेगा। कॉलेज में सीट वृद्धि के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं और विद्यार्थियों से जुड़े अन्य विषयों को भी संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।

सुशांति तो ने कहा कि खूंटी के किसी भी योग्य विद्यार्थी को केवल सीटों की कमी के कारण उच्च शिक्षा से वंचित नहीं होने दिया जाना चाहिए। संगठन ने विश्वविद्यालय एवं संबंधित विभाग से शीघ्र निर्णय लेते हुए स्नातक की सीटों में पर्याप्त वृद्धि करने की मांग की है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार Hazaribagh News: ग्रामीणों की सतर्कता से बकरी चोरी का प्रयास विफल, दो युवक गिरफ्तार
Giridih News: झारखंडधाम में महादेव की पूजा कर थाना प्रभारी ने की सुख-समृद्धि की कामना
Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत