Khunti News: डॉ. सुधीर सांडिल्य के निधन से खूंटी में शोक, ग्रामीणों के बीच थी खास पहचान

लंबे समय तक खूंटी, मुरहू और बंदगांव में दी चिकित्सा सेवाएं

Khunti News: डॉ. सुधीर सांडिल्य के निधन से खूंटी में शोक, ग्रामीणों के बीच थी खास पहचान
खूंटी के लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सांडिल्य के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर

खूंटी के जाने-माने चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सांडिल्य का मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से रांची के राज अस्पताल में इलाजरत थे। घर लौटने के बाद देर शाम अचानक हृदय संबंधी परेशानी हुई, जिसके बाद उन्हें खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब रात 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

खूंटी: खूंटी के जाने-माने और लोकप्रिय चिकित्सक डॉ. सुधीर कुमार सांडिल्य का मंगलवार रात निधन हो गया। वे पिछले एक सप्ताह से रांची के राज अस्पताल में इलाजरत थे। बुधवार को वे अपने आवास लौटे थे और उस समय उनकी तबीयत सामान्य बताई गई। देर शाम अचानक हृदय संबंधी परेशानी होने पर उन्हें खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां रात करीब 10 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

डॉ. सांडिल्य ने खूंटी सदर अस्पताल के अलावा मुरहू और बंदगांव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में प्रभारी चिकित्सक के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दी थीं। ग्रामीण क्षेत्रों में वर्षों तक चिकित्सा सेवा देने के कारण वे लोगों के बीच खासे लोकप्रिय थे।

मरीजों के प्रति उनका आत्मीय व्यवहार और सहज-मजाकिया अंदाज उनकी अलग पहचान थी। गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों से भी वे मुस्कुराकर बात करते और उनका हौसला बढ़ाते थे। उनके व्यवहार और इलाज के प्रति लोगों में गहरा विश्वास था। यही कारण था कि खूंटी के साथ-साथ मुरहू और बंदगांव के ग्रामीण क्षेत्रों में भी उनकी अच्छी पहचान थी।

सेवानिवृत्ति के बाद डॉ. सांडिल्य खूंटी के लॉबिन बागान में रहते थे और निजी क्लीनिक में मरीजों का इलाज करते थे।

उनके निधन की खबर फैलते ही खूंटी, मुरहू और बंदगांव क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र ने एक संवेदनशील, मिलनसार और समर्पित चिकित्सक को खो दिया है। उनके निधन से चिकित्सा जगत के साथ-साथ उनके मरीजों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता ईरान-यूएई टकराव से खाड़ी में खलबली, होर्मुज पर अमेरिका की बढ़ी सक्रियता
Koderma News: मेरिडियन अकादमी में श्रद्धा और साहित्य का संगम, धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास जयंती
श्रीलंका पर 165 रन की जीत से खुश शुभमन गिल, मानव सुथार और देवदत्त पडिक्कल की जमकर तारीफ
Jamshedpur News: बाढ़ के बीच जमशेदपुर को राहत, स्वर्णरेखा और खरकई नदी का जलस्तर गिरा
Opinion: ढाका का बदलता मौसम, पूर्वोत्तर भारत की नई चुनौती: डॉ. अतुल मलिकराम 
Giridih News: पिकअप वाहन को बचाने में पलटा टमाटर लदा आइसर ट्रक, चालक सुरक्षित
Ranchi News: राष्ट्रीय मंत्री बनने के बाद रांची पहुंचे डॉ. प्रदीप वर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
SIR-2026 में मतदाता सूची पुनरीक्षण का संशोधित कार्यक्रम जारी, 15 सितंबर तक दावा-आपत्ति का मौका
Simdega News: रक्षाबंधन पर सिमडेगा की दीदियों की पहल, राखी निर्माण से बढ़ेगी महिलाओं की आमदनी
Sahibganj News: PC&PNDT जिला सलाहकार समिति की बैठक, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की नियमित निगरानी के सख्त निर्देश
Chatra News: पति की मौत के बाद शव के लिए तरसती रही पत्नी, अस्पताल ने थमा दिया 2.05 लाख का बिल
Entertainment News: 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'आवारापन 2', इमरान हाशमी की पहली सोलो फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड