Crime News: कर्रा में पुलिस-एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, चारपहिया वाहन से 205 किलो गांजा बरामद

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कर्रा-लोधमा मार्ग पर चलाया वाहन जांच अभियान

Crime News: कर्रा में पुलिस-एनसीबी की बड़ी कार्रवाई, चारपहिया वाहन से 205 किलो गांजा बरामद
कर्रा में पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में बरामद 205 किलो गांजा और जब्त चारपहिया वाहन।

खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। लोधमा पुलिस पिकेट के पास वाहन जांच के दौरान एक चारपहिया वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

खूंटी: खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र के लोधमा पुलिस पिकेट के समीप गुरुवार सुबह वाहन जांच के दौरान कर्रा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) रांची की संयुक्त टीम ने एक चारपहिया वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद किया। पुलिस ने वाहन को जब्त करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के राउरकेला से सिमडेगा और कमडारा होते हुए गांजा लदा एक वाहन कर्रा-लोधमा मार्ग से रांची की ओर जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कर्रा थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

इसके बाद कर्रा पुलिस और एनसीबी रांची की टीम ने लोधमा पुलिस पिकेट के पास संयुक्त रूप से वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध चारपहिया वाहन को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ।

कार्रवाई के बाद एनसीबी रांची की टीम बरामद गांजा, जब्त वाहन और गिरफ्तार पांचों आरोपितों को अपने साथ रांची स्थित एनसीबी कार्यालय ले गई। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Suman Kumari

Latest News

Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प Sahibganj News: राजीव गांधी की 82वीं जयंती पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, विचारों और आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
Ranchi News: बीआईटी मेसरा ने डीजीसीए-अनुमोदित ड्रोन पायलट प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम के साथ झारखंड में दर्ज की अनूठी उपलब्धि
Palamu News: झामुमो नेता चंदन प्रकाश सिन्हा के भाई वरुण प्रकाश सिन्हा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
महिला उद्यमियों को मिला बाजार और डिजिटल मंच, तीन दिवसीय मानसून ट्रेड फेयर का समापन
Ranchi News: झारखंड हाई कोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन चुनाव में 92 उम्मीदवार, 2,889 मतदाता करेंगे मतदान
Hazaribagh News: रेलवे साइडिंग आपराधिक मामले में बड़ी कार्रवाई, दो फरार आरोपी गिरफ्तार
JSSC-CGL चयनित अभ्यर्थियों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, प्रोजेक्ट भवन के बाहर धरना
Jamshedpur News: जिला शिक्षा प्रदर्शन समीक्षा रिपोर्ट में पूर्वी सिंहभूम सबसे आगे
बीसीआई चेयरमैन मनन मिश्रा के इस्तीफे की मांग तेज, दिल्ली में वकीलों का प्रदर्शन
Jamshedpur news: तेज बहाव में बहे टीपू खान का शव दो दिन बाद बरामद, मरीन ड्राइव छठ घाट के पास मिला शव
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, सफदरजंग अस्पताल में ली अंतिम सांस
Jamshedpur News : ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात