Jamshedpur News: एआई को सेवक बनाएं, मालिक नहीं: सरयू राय

AI को औजार के रूप में इस्तेमाल करने की दी सलाह

Jamshedpur News: एआई को सेवक बनाएं, मालिक नहीं: सरयू राय
जमशेदपुर में डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के दौरान संबोधित करते सरयू राय

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि एआई एक अच्छा सेवक है, लेकिन खराब मालिक साबित हो सकता है, इसलिए इसका इस्तेमाल केवल एक औजार के रूप में करना चाहिए।

जमशेदपुर: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) एक अच्छा सेवक है, लेकिन यह बेहद खराब मालिक है। हम एआई का इस्तेमाल सेवक के रुप में करें। अगर हम उसे अपना मालिक या मार्गदर्शक मान लेंगे, तो समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। नया युग तकनीकी विकास का है। एआई के बारे में सभी बच्चों को जानकारी देनी चाहिए। जब वो एआई को समझ लेंगे तो उनकी व्यक्तिगत क्षमता बढ़ेगी। राय साकची स्थित डिजिटल शिक्षण संस्थान के उद्घाटन के बाद बोल रहे थे।

राय ने कहा कि इस डिजिटल शिक्षण संस्थान में एआई के बारे में विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है। उन्हें एआई की विशेषताओं से अवगत कराया जाता है। बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए रांची के इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट के साथ इस सेंटर का समझौता हुआ है। समझौते के अनुसार, इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड मैनेजमेंट की पढ़ाई को एक केंद्र के रूप में साकची में प्रारंभ किया गया है।

सरयू राय ने कहा कि एआई के बारे में जितनी चर्चा होती है, उससे कई बार दहशत पैदा हो जाती है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि हमें एआई को एक औजार या एक इंस्ट्रूमेंट ही समझना चाहिए। इसका इस्तेमाल हमें करना है। हमें इसके योग्य बनना है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप