Spiritual News: हजारीबाग यूथ विंग ने शिवभक्तों के बीच वितरित किया पूजन सामग्री

हर वर्ष श्रद्धा और समर्पण के साथ यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणा बन चुका है : चंद्र प्रकाश जैन

Spiritual News: हजारीबाग यूथ विंग ने शिवभक्तों के बीच वितरित किया पूजन सामग्री
पूजन सामग्री वितरित करते हजारीबाग यूथ विंग के सदस्य

भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक हेतु आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से संस्था द्वारा 51 लीटर दूध, बेलपत्र अन्य पूजन सामग्री निःशुल्क वितरित की गई।

हजारीबाग: श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर हजारीबाग यूथ विंग द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा महादेव मंदिर प्रांगण में विशेष सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्था द्वारा यह सेवा कार्य पिछले तीन सोमवारी भी निरंतर रूप से की गई। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक हेतु आए भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इस उद्देश्य से संस्था द्वारा 51 लीटर दूध, बेलपत्र अन्य पूजन सामग्री निःशुल्क वितरित की गई। साथ ही इस वर्ष एक विशेष पहल के अंतर्गत भक्तों को पीतल की लोटनी की भी व्यवस्था कराकर दी गई, ताकि जलाभिषेक के दौरान उन्हें किसी प्रकार की कमी महसूस न हो।

इस  दौरान हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा और लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। संस्था यहां पाँचवां वर्ष रहा जब हजारीबाग यूथ विंग के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने पूरे मनोयोग और श्रद्धा से इस परंपरा को जीवित रखा। संस्था के लोग सुबह से ही मंदिर परिसर में सक्रिय थे और आने वाले शिवभक्तों के बीच सामग्रियों का वितरण कर रहे थे। इस अवसर पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा कि यह आयोजन न केवल धार्मिक भावनाओं से जुड़ा है, बल्कि हमारे लिए सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक भी है। हमारा प्रयास रहता है कि हर वर्ष कुछ नया और बेहतर किया जाए। अध्यक्ष करण जायसवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की मुस्कान और संतुष्टि ही हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। हजारीबाग यूथ विंग का हर सदस्य तन-मन से इस सेवा कार्य में जुटा रहा।

हजारीबाग यूथ विंग ने संकल्प लिया कि आने वाले वर्षों में भी सेवा,श्रद्धा और सामाजिक सहभागिता के इस पवित्र मिशन को ओर भी भव्य रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव रितेश खण्डेलवाल, उपाध्यक्ष विकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष गुंजन मद्धेशिया, संस्था के मार्गदर्शक विकाश केशरी,डॉक्टर बी वेंकटेश,कार्यकारिणी सदस्य रोहित बजाज,सत्यनारायण सिंह,प्रमोद खण्डेलवाल कैलाश कुमार,कार्यकारिणी सदस्य सत्यनारायण सिंह की धर्मपत्नी अनिता कुमारी सहित कई लोग मौजूद रहें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद Hazaribagh News: पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी कांड का खुलासा; चार आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
Pakur News: हत्या कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Sahebganj News: ई-केवाईसी में ढिलाई बर्दाश्त नहीं, बरहेट में नए गोदाम का काम तेज करें: डीसी
गिरिडीह में रोगानुसार योग शिविर का शुभारंभ, 15 दिनों तक मिलेगा विशेष प्रशिक्षण
गिरिडीह परिसदन भवन ठेका विवाद: राजद जिलाध्यक्ष ने उठाए सवाल, जांच की मांग
Sahebganj News: चूल्हा ठंडा, जनता परेशान, 30 हजार सिलेंडर पेंडिंग, डीसी ने दिया 3 दिन का अल्टीमेटम
साहिबगंज में गैस का हाहाकार, 2000 रुपये में बिक रहा सिलेंडर; एजेंसियों पर ब्लैक मार्केटिंग का आरोप
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष