Hazaribagh News: नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, माँ - बच्चे की मौके पर मौत
by: Hritik Sinha
On
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। पिछले 2 घंटे से सैकड़ों गाड़ियां और यात्री फंसे हुए हैं।
हजारीबाग: हजारीबाग में रांची-पटना नेशनल हाईवे पर टोल प्लाजा और सिरसी गांव के बीच दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल जा रहे पति-पत्नी और नवजात बच्चे की बाइक एक दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में मां और नवजात शिशु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने रांची-पटना मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। पिछले 2 घंटे से सैकड़ों गाड़ियां और यात्री फंसे हुए हैं।

कब तक जाम हटेगा और लोग अपने गंतव्य तक पहुंच पाएंगे, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल सड़क पर अफरातफरी का माहौल है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Hritik Sinha