Hazaribagh News : सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुआ दर्दनाक औद्योगिक हादसा

मिलर मशीन असंतुलित होकर पलटी

Hazaribagh News : सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हुआ दर्दनाक औद्योगिक हादसा

हजारीबाग जिले के केरेडारी प्रखंड में एनटीपीसी परियोजना के तहत बन रहे कन्वेयर बेल्ट कार्य के दौरान मिलर मशीन पलटने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में सुरक्षा मानकों की अनदेखी सामने आई है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

हजारीबाग : जिला के केरेडारी प्रखंड अंतर्गत मनातू–डुमरी मार्ग पर एक दर्दनाक औद्योगिक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह घटना एनटीपीसी की परियोजना के तहत बन रहे कन्वेयर बेल्ट कार्य के दौरान हुई, जहां एल&टी से जुड़ी कंपनी द्वारा काम कराया जा रहा था।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कन्वेयर बेल्ट निर्माण में इस्तेमाल हो रही “मिलर” मशीन असंतुलित होकर पलट गई। मिलर चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के समय युवक बिना हेलमेट और बिना सुरक्षा जैकेट के काम कर रहा था, जिससे सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी सामने आई है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रशासन और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक विस्तृत बयान जारी नहीं हुआ है।

इस हादसे ने औद्योगिक कार्यों में सुरक्षा उपकरणों के अनिवार्य उपयोग और निगरानी व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read More.. Hazaribagh News: 15 करोड़ घोटाले में पुलिसकर्मी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, पत्नियां भी शामिल

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement