Hazaribagh News: उपायुक्त ने नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) का समीक्षा बैठक की

Hazaribagh News: उपायुक्त ने नारको कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) का समीक्षा बैठक की
समीक्षा बैठक में शामिल अधिकारीगण

बैठक में उपायुक्त ने जिले में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए।

हजारीबाग: उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में नार्कोटिक्स कोऑर्डिनेशन सेंटर (NCORD) का जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मादक पदार्थों की रोकथाम एवं नियंत्रण को लेकर गहन चर्चा की गई तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, उत्पादन एवं अवैध कारोबार पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि किसी भी विद्यालय अथवा शैक्षणिक संस्थान के 200 मीटर की परिधि में मादक पदार्थों की बिक्री कदापि न हो। अनुमंडल स्तर पर भी नियमित बैठक कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

बैठक में उपायुक्त ने जिले में सरकारी नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना की दिशा में त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी कार्यक्रमों में मादक पदार्थों के दुरुपयोग से होने वाले दुष्परिणामों पर जन-जागरूकता अभियान चलाया जाए। फसलीय वर्ष 2024-25 में विनष्ट किये गये क्षेत्रों का भौतिक सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जाए कि आगामी वर्षों में उन क्षेत्रों में अवैध अफीम की खेती न हो। पिछले वर्षों में लंबित मामलों की समीक्षा कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी, कुर्की-जप्ती एवं कांडों का निष्पादन सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

उपायुक्त ने प्रभावित क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता अभियान एवं विधिक जानकारी प्रदान करने पर बल दिया तथा किसानों को वैकल्पिक फसल अपनाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अफीम की खेती कराने वाले गिरोह अथवा सरगना की संलिप्तता की पहचान हेतु गुप्तचर तैनात करने, बीज, उर्वरक, कीटनाशक आदि के स्रोत की निगरानी करने तथा चिन्हित दुकानदारों पर सतर्क दृष्टि रखने का निर्देश दिया। उच्च विद्यालय एवं महाविद्यालयों में प्रत्येक माह कम-से-कम एक दिन निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को भी कहा गया।

इसके अतिरिक्त उपायुक्त ने निर्देश दिया कि विशेष शाखा से प्राप्त असूचनाओं का सत्यापन कर विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाए। मादक पदार्थों से अर्जित अवैध संपत्ति की जप्ती कर कारोबारियों का मनोबल तोड़ा जाए तथा जब्त मादक पदार्थों का निपटान माननीय न्यायालय की अनुमति से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि निषिद्ध मादक पदार्थों की तस्करी एवं दुरुपयोग को रोकने हेतु राज्य सरकार द्वारा संचालित वेबसाइट http://resist-jharkhand-gov-in का उपयोग किया जाए। साथ ही नशा मुक्ति एवं पुनर्वास से संबंधित जानकारी अथवा सहायता प्राप्त करने के लिए हेल्पलाइन ‘मानस’ (MANAS) टोल फ्री संख्या-1933 एवं 112 का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।

अंत में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए तथा समाज में नशामुक्त वातावरण सृजित करने हेतु समन्वित एवं ठोस कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में उपायुक्त के अलावे डीएफओ पूर्वी एवं पश्चिमी वन प्रमंडल, बरही अनुमंडल पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी संबंधित वरीय पदाधिकारी, सभी सीओ एवं थाना प्रभारी सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित  
Sahebganj News: सकरीगली में झारखंड मजदूर संघ की बैठक सम्पन्न, 18 मई को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन की बनी रणनीति
Hazaribagh News: शतरंज का महाकुंभ शुरू, चतुर्थ एचडीसीए ऑल इंडिया ओपन फाइड रेटिंग टूर्नामेंट का भव्य आगाज
Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' का भव्य आगाज, स्थापना दिवस पर थिरके छात्र