Hazaribagh News: आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त हेमन्त सती

भूमि, राजस्व, म्यूटेशन और पेंशन के मामले आए

Hazaribagh News: आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता: उपायुक्त हेमन्त सती
(उपायुक्त का जनता दरबार)

हजारीबाग समाहरणालय में आयोजित जनता दरबार में उपायुक्त हेमन्त सती ने म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड और भूमि विवाद से जुड़ी सैकड़ों जनसमस्याओं को सुना। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को जनहित के इन मामलों में संवेदनशीलता बरतते हुए नियमानुसार समयबद्ध और पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

हजारीबाग: उपायुक्त हेमन्त सती ने मंगलवार को समाहरणालय भवन स्थित कार्यालय कक्ष में जनता दरबार का आयोजन किया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे।

जनता दरबार में भूमि एवं राजस्व, म्यूटेशन, पेंशन, राशन कार्ड, आवास, पारिवारिक विवाद, सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित शिकायतें, मुआवजा भुगतान, रोजगार, अतिक्रमण तथा सड़क एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मामले प्रमुख रूप से प्राप्त हुए। उपायुक्त ने आवेदकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें।

जनता दरबार में प्राप्त विभिन्न आवेदनों को आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया। उपायुक्त ने अधिकारियों को आवेदनों की जांचोपरांत शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने समाधान भवन में लगाया जनता दरबार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान Deoghar News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं, कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट हुआ समाधान
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री विवाद पर फॉरवर्ड ब्लॉक का समर्थन, मजदूरों को न्याय दिलाने की मांग
रांची में दिखेगा पलामू के सिनेमा का दम; सरला बिरला विश्वविद्यालय में 26 जून से सजेगा फिल्मी कलाकारों का महाकुंभ
Palamu News: सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त हुए उपायुक्त,नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई 
Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने की ई-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक
Dumka News: बीडीओ मोहम्मद एजाज आलम की अध्यक्षता में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक संपन्न
Dumka News: प्रमुख बाबूलाल मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की बैठक संपन्न
Dumka News: श्रावणी मेला को लेकर बासुकीनाथ धाम में तैयारियां तेज, डीसी ने लिया जायजा
Pakur News: तीन दिनों में 92 किसानों के बीच बांटा गया 48 क्विंटल धान बीज
Pakur News: एसआईआर अभियान को लेकर बाबुधन मुर्मू ने नगाड़ा बजाकर जगाया समाज
Hazaribagh News: एसपी के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ महाअभियान की शुरुआत
Bokaro News: प्लॉट, भूमि के लीज नवीनीकरण हेतु सेल की व्यापक नीति जारी