ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक युवक की मौत

हाइवा सवार ड्राइवर और खलासी भाग निकले

ट्रेलर और हाइवा के टक्कर में एक युवक की मौत

बरकट्ठा स्थित जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द में गुरुवार की देर रात ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। जबकि हाइवा सवार ड्राइवर और खलासी भाग निकले।

हजारीबाग: बरकट्ठा स्थित जीटी रोड पर कोनहरा खुर्द में गुरुवार की देर रात ट्रेलर और हाइवा के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस टक्कर के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की जलने से मौत हो गई। जबकि हाइवा सवार ड्राइवर और खलासी भाग निकले। हादसे के बाद यातायात कई घंटों तक बाधित रहा। आग की लपटें इतनी भीषण थी कि लोग उसके नजदीक नहीं पहुंच पा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेलर बरही से धनबाद की ओर जा रही थी। वहीं, गिट्टी लदा हाइवा बगोदर से बरही की तरफ जा रहा था। सड़क निर्माण कंपनी ने कोनहरा खुर्द के पास दोनों तरफ से आने वाली गाड़ियों को एक रोड में कर दिया है। इसी कारण कटिंग के पास दोनों गाड़ियों के बीच सीधी टक्कर हुई है।

इधर, घटना के बाद दोनों वाहन जलने लगे। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन लपटों की तीव्रता के कारण सफलता नहीं मिल पाई। सूचना पर अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आग बुझाने की कोशिश शुरू की। हादसे में ट्रेलर में फंसे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।बरकट्ठा थाना प्रभारी ने बताया शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान हजारीबाग जिले के बरही निवासी पंकज सिंदूरिया के रूप में की गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल