Giridih News: पार्किंग में खड़ी कार में भड़की भीषण आग, चपेट में आया घर

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खड़ी कार के इंजन से उठी चिंगारी ने लिया विकराल रूप

Giridih News: पार्किंग में खड़ी कार में भड़की भीषण आग, चपेट में आया घर
(फोटो)

गिरिडीह के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कावड़िया टोला में गुरुवार दोपहर एक भीषण आगजनी की घटना हुई। पार्किंग में खड़ी संदीप सोनार की कार में शॉर्ट सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई, जिसने पास के एक घर को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में कार पूरी तरह जल गई और घर का कीमती सामान भी राख हो गया। दमकल विभाग के पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीणों ने करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद खुद ही आग पर काबू पाया।

सरिया: गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे अचानक आगजनी की घटना में पार्किंग में खड़ी कार और घर में आग लगने की घटना सामने आया है। इस घटना में लाखों का नुकसान की बात बताई जा रही है। घटना सरिया थाना क्षेत्र के कावड़िया टोला में घटी। घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हरि पंडित के मकान में खाली पड़े पार्किंग स्थान पर कावड़िया के ही संदीप सोनार अपनी कार लगभग दो बजे खड़ी कर घर खाना खाने के लिए गया। 

इसी बीच कार में अचानक आग लगने की सूचना मिली ग्रामीणों के अनुसार कार में अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट के कारण लोगों ने आग लगते देखा जिसके बाद आग धीरे धीरे पूरी गाड़ी में फैल गया और आग की लपटे के कारण बगल में ही एक एलेस्टर के घर में भी आगजनी की घटना हुआ। आग लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना फायर बिग्रेड राजधनवार और स्थानीय प्रशासन को दी। 

Jharkhand Govt Ad
फायर बिग्रेड की गाड़ी के आने में विलंब होने पर स्थानीय लोगों ने लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाने में सफल रहे। इस घटना में घर में रखे हजारों रुपए के सामान भी जलने की जानकारी गृह स्वामियों के द्वारा दी गई। घटना की सूचना पर काफी संख्या में स्थानीय लोगों के अलावा  सरिया पुलिस के अधिकारी भी पहुंचे थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Jharkhand Govt Ad

Latest News

Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे Commonwealth Games 2026: भारत के नाम ऐतिहासिक दिन, डेकाथलॉन में पहला पदक, 10 मुक्केबाज़ स्वर्ण मुकाबले में पहुंचे
Deoghar News:चांदमारी मोहल्ले में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट लाइन हटेगी, छह माह बाद मिली बड़ी राहत 
Deoghar News: रेलवे के समर्पित टीटीआई एस. सैन गुप्ता सम्मानपूर्वक सेवानिवृत्त, साथियों ने भावभीनी विदाई दी 
साहिबगंज को पूर्वी भारत का व्यापारिक गेटवे बनाने की जरूरत: राजेश अग्रवाल
साहिबगंज के 32,517 विद्यार्थियों को मिलेगी प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप, 6.77 करोड़ रुपये स्वीकृत
Sahibganj News: NH-80 की बदहाली पर फूटा गुस्सा, कीचड़ में लेटकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
Sahibganj News: श्रावणी मेला 2026: शिवगादी धाम के विकास को मिलेगी नई रफ्तार, रोपवे-हेलीपैड की तैयारी
Sahibganj News: मॉडल कॉलेज राजमहल में प्रेमचंद जयंती पर वृक्षारोपण, साहित्य और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
Sahibganj News:JMM नेता पंकज मिश्रा की दो टूक, पार्टी के नाम पर गलत काम किया तो 6 साल का निलंबन तय
Koderma News: परीक्षा विधेयक 2026 का स्वागत, सुरेंद्र भाई मोदी बोले- पेपर लीक पर लगेगा प्रभावी अंकुश
जामताड़ा में भाजपा का विराट आक्रोश प्रदर्शन, बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर बोला हमला
Jharkhand News: राजीव गांधी का डिजिटल भारत का सपना हो रहा साकार: दीपिका पांडेय सिंह