Giridih News: चेक बाउंस मामले में रविन्द्र कुमार पांडेय गिरफ्तार, श्री लंगटा बाबा स्टील की शिकायत पर हुई कार्रवाई

138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर

Giridih News: चेक बाउंस मामले में रविन्द्र कुमार पांडेय गिरफ्तार, श्री लंगटा बाबा स्टील की शिकायत पर हुई कार्रवाई
रविन्द्र कुमार पांडेय

अनमोल ट्रेडर्स के संचालक रविन्द्र कुमार पांडेय ने श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड से छड़ की खरीदारी के बदले आठ लाख सत्तर हजार पांच सौ बासठ रुपये का चेक दिया था, जो बार-बार बैंक में जमा करने के बावजूद बाउंस हो गया.

गिरिडीह: श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड उदनाबाद को फर्जी चेक भुगतान के मामले में अनमोल ट्रेडर्स के संचालक डुमरी के राँगामाटी निवासी रविन्द्र कुमार पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरिडीह कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद शुक्रवार को डुमरी थाना क्षेत्र से उनकी गिरफ्तारी हुई.

आरोप है कि अनमोल ट्रेडर्स के संचालक रविन्द्र कुमार पांडेय ने श्री लंगटा बाबा स्टील प्राइवेट लिमिटेड से छड़ की खरीदारी के बदले आठ लाख सत्तर हजार पांच सौ बासठ रुपये का चेक दिया था, जो बार-बार बैंक में जमा करने के बावजूद बाउंस हो गया. मामले में कंपनी के प्रतिनिधि हिमांशु प्रियदर्शी ने आरोपी के खिलाफ 138 एनआई एक्ट के तहत न्यायालय में वाद दायर किया था. चेक बाउंस की घटना 4 अप्रैल 2024 से लेकर 24 जून 2024 तक कई बार दोहराई गई.

बताया गया कि कई बार मौखिक और कानूनी नोटिस के बावजूद भुगतान नहीं करने पर अदालत में मामला दाखिल किया गया. इसके बाद न्यायालय से वारंट जारी हुआ और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है और जल्द ही अन्य कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी  Giridih News: प्रशासन का फ्लैग मार्च, बकरीद को लेकर सड़कों पर उतरे उपायुक्त और एसपी 
Hazaribagh News: विभावि में फैकल्टी कार्यशाला, समावेशी शिक्षा और विशिष्ट अधिगम अक्षमता पर मंथन शुरू
Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान
Dumka News: समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश
झारखंड एग्रीकल्चर एंड ट्रेड हिस्ट्री: जानिए 1936 से 1940 के दशक में कैसे लंदन पहुंचता था कोडरमा का कटहल
Bokaro News: तांतरी पेट्रोल पंप के पास स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक की मौत
Bokaro News: बीएसएल के निःशुल्क प्रतियोगी परीक्षा कोचिंग कार्यक्रम से 300 युवाओं को लाभ
गर्मी में फ्रिज का ठंडा पानी पड़ सकता है भारी! जानिए मटके का पानी क्यों माना जाता है बेहतर
Bokaro News: बकरीद को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीसी और एसपी ने किया फ्लैग मार्च
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में करियर काउंसलिंग, लिबरल आर्ट्स के छात्रों को मिली नई राह
Bokaro News: समाहरणालय से लेकर प्रखंडों तक लगा जनता दरबार, ऑन-द-स्पॉट हुआ शिकायतों का निपटारा
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करियर काउंसलिंग, विद्यार्थियों को मिली उच्च शिक्षा और सरकारी योजनाओं की सही राह