Giridih News: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आधार पंजीकरण केंद्र का किया उद्घाटन
समाहरणालय परिसर में आधार पंजीकरण केंद्र के खुलने से आमजनों को सहूलियत होगी: उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा
वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता हर जगह है, बैंक खाता से नामांकन तक में आधार कार्ड अनिवार्य है और आधार पंजीकरण केंद्र में लोगों की काफी भीड़ भी लगी रहती है, परन्तु समाहरणालय में आधार पंजीकरण केंद्र होने से लोग सुगम रूप से अपने आधार कार्ड संबंधी कार्यों को कर सकेंगे।
गिरिडीह: गिरिडीह समाहरणालय परिसर में उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने आधार पंजीकरण केंद्र का उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि समाहरणालय परिसर में आधार पंजीकरण केंद्र के खुलने से आमजनों को सहूलियत होगी, समाहरणालय आने जाने वाले लोगों को आधार कार्ड बनवाने, मोबाइल नंबर जोड़ने या उसमें सुधार करने संबंधी कार्य करने में काफी मदद मिलेगी। लोग समाहरणालय पहुंच अपने विभागीय कार्यों के साथ साथ आधार कार्ड से जुड़े कार्यों को भी बड़ी सुगमता पूर्वक कर सकेंगे। वर्तमान समय में आधार कार्ड की उपयोगिता हर जगह है, बैंक खाता से नामांकन तक में आधार कार्ड अनिवार्य है और आधार पंजीकरण केंद्र में लोगों की काफी भीड़ भी लगी रहती है, परन्तु समाहरणालय में आधार पंजीकरण केंद्र होने से लोग सुगम रूप से अपने आधार कार्ड संबंधी कार्यों को कर सकेंगे। मौके पर जिला उपायुक्त ने सभी आमजनों से अपील करते हुए कहा कि जिन लोगों का आधार कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे समाहरणालय या अपने नजदीकी आधार पंजीकरण केंद्र जाकर अपना आधार कार्ड जरूर बनवाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की हरेक योजनाओं के लाभ में आपको आधार कार्ड की आवश्यकता पड़ेगी, इसलिए यह आवश्यक हो जाता है कि आप अपना आधार कार्ड बनवा लें या आधार कार्ड में कोई गड़बड़ी है, तो उसे ठीक करवा लें। जिससे योजनाओं के लाभ मिलने में आसानी हो। मौके पर जिला योजना पदाधिकारी, यूआईडी पदाधिकारी, प्रधान लिपिक, योजना शाखा, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
