Dhanbad News: हैप्पी स्ट्रीट में युवाओं का जलवा, डांस-गायन प्रतियोगिताओं में दिखा टैलेंट
डांस, स्किट, गायन और मिमिक्री प्रतियोगिताएं आयोजित
धनबाद में आयोजित “हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम में युवाओं की प्रतिभा देखने को मिली। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
धनबाद: शहर में आयोजित “हैप्पी स्ट्रीट” कार्यक्रम सोमवार को प्रतिभाओं के रंग में सराबोर नजर आया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के समापन पर उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने विजेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
हैप्पी स्ट्रीट के तहत ग्रुप डांस, स्किट, गायन और मिमिक्री जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों और निर्णायकों का मन मोह लिया। विजेताओं को सम्मानित करते हुए उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस तरह के आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम हैं, बल्कि युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और आत्मविश्वास बढ़ाने का अवसर भी प्रदान करते हैं।

सम्मानित होने वालों में मोहम्मद महताब आलम, पायल बनर्जी, राहुल कुमार मंडल, एकता सोलंकी, मुस्कान कुमारी, काजल कुमारी, आलिया सेन, जपजोत सिंह, सोमनाथ रवानी, शुभम कुमार झा, नवकुमार दत्ता, श्रीजेश, शिवांगी श्रेया, दिया चटर्जी, अंकिता कुमारी, रिया कुमारी, जयंती मुखर्जी, स्वाति, दीपा नाग, स्नेहा बिद, जेबा परवीन, मोहम्मद इरशाद हुसैन और प्रज्ञा प्रसाद शामिल रहे।
इस मौके पर डीएमएफटी के अमर कुमार श्रीवास्तव एवं महिला पर्यवेक्षिका रानी सीमा भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और युवा शामिल हुए, जिससे पूरे माहौल में उत्साह और उमंग देखने को मिली।
