नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाया था आईईडी बम, बरामद कर किया नष्ट

2 किलो का आईईडी बरामद किया गया

नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने को लगाया था आईईडी बम, बरामद कर किया नष्ट
बरामद आईईडी बम (File Photo)

सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ पिछले डेढ़ साल से  लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और यही कारण है कि पुलिस जवानों को सफलता भी मिल रही है. इसी दौरान आज सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में एक 2 किलो का आईईडी बरामद किया गया.

जिसे उसी स्थान पर नष्ट कर दिया गया.ज्ञात हो की प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, अनल, असीम मंडल, चमन, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना मिली थी. जिसके आलोक में चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN, 26 BN, 11 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरु, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र तथा टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान 25.07.2024 को टोन्टो थानान्तर्गत वनग्राम सरजोमबुरू और चिड़ियाबेड़ा के बीच जंगल पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उ‌द्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये एक 2 किलो का आईईडी (I.E.D) बरामद किया गया. सुरक्षा की दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. नक्सलियों के खिलाफ संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
रात के सन्नाटे में मां बनी जल्लाद: सोते मासूमों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी काटा गला
Palamu News: छत्तरपुर में सम्मान समारोह आयोजित, वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर सम्मानित
आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Koderma News: रेलवे संरक्षा को लेकर अहम सभा, कर्मचारियों को दिए गए निर्देश
Koderma News: जंगलों में आग का कहर, वन विभाग पर लापरवाही के आरोप