Chaibasa News: भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन 1 अक्तूबर को चाईबासा के गांधी मैदान में, नितिन गडकरी होंगे शामिल

5 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने लाना आवश्यक है: जेबी तुबिद

Chaibasa News: भाजपा का परिवर्तन संकल्प यात्रा का आयोजन 1 अक्तूबर को चाईबासा के गांधी मैदान में, नितिन गडकरी होंगे शामिल
बैठक में शामिल पवन शर्मा व अन्य

लाल मुनी पूर्ति ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी समय से की जाएगी और 20,000 लोगों की सभा का आयोजन किया जाएगा, जो हेमंत सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगी कि भाजपा की सरकार आ रही है।

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा "परिवर्तन संकल्प यात्रा" का आयोजन 1 अक्टूबर को गांधी मैदान में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मंत्री अन्नपूर्णा देवी उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही भाजपा के कई वरिष्ठ प्रदेश स्तर एवं केंद्रीय नेता भी शामिल होंगे।

यात्रा का उद्देश्य 23 सितंबर से 1 अक्टूबर तक चलने वाली इस रथ यात्रा का उद्देश्य झारखंड की हेमंत सरकार की विफलताओं को उजागर करना और जनता के बीच भाजपा के संकल्प पत्र के माध्यम से विकास की योजनाओं को साझा करना है। बैठक का आयोजन नगर कमेटी के अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, नगर प्रभारी लाल मुनी पूर्ति, टोन्टो प्रभारी गीता बालमुचु और पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी सहित कई वरिष्ठ भाजपाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम की तैयारी बैठक में कार्यकर्ताओं को अपने-अपने मोहल्लों से अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। 
जेबी तुबिद ने कहा कि पिछले 5 वर्षों के कार्यकाल का लेखा-जोखा जनता के सामने लाना आवश्यक है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में योग्य प्रतिनिधि का चयन किया जा सके। गीता बालमुचू ने 29 तारीख को प्रधानमंत्री मोदी के "मन की बात" कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने की जानकारी दी और सभी से 1 अक्टूबर को गांधी मैदान पहुंचने की अपील की।

लाल मुनी पूर्ति ने कहा कि कार्यक्रम की तैयारी समय से की जाएगी और 20,000 लोगों की सभा का आयोजन किया जाएगा, जो हेमंत सरकार के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगी कि भाजपा की सरकार आ रही है।

कार्यक्रम में अनूप कुमार सुल्तानिया, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पूरी एवं दिनेश चंद्र नंदी ने भी अपने विचार रखें। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया, और धन्यवाद ज्ञापन नगर उपाध्यक्ष मणिकांत पोद्दार ने दिया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंकज खिरवाल ,मुकेश कुमार, जीवन यादव , रामावतार राम रवि, सुजीत कुमार विश्वकर्मा ,रवि शंकर विश्वकर्मा ,अशोक महंती, अमित जायसवाल ,अनंत सयनम, जितेंद्र नाथ ओझा, रंजन प्रसाद ,अजय झा , रितेश कुमार, पिंटू कुमार, चंदन झा, आलोक झा, मणिकांत पोद्दार, मुकेश कुमार जोगी, चंद्र मोहन तियु, सुधांशु कुमार, कृष्णा भैया, दीपक निषाद, रोहित दास, दिलीप साहब, राकेश पोद्दार, समीर पाल ,धर्मदास करवा, दुलमु तियू, राजू प्रजापति, हर्ष रवानी, विनय शांडिल, सनी पासवान, दुर्योधन पान आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में जमीन विवाद में चाची की कुल्हाड़ी से हत्या, भतीजा फरार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha

Latest News

श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित श्री श्री आयुर्वेद महाविद्यालय में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
Ranchi News: सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह की अध्यक्षता में सीसीएल की सुरक्षा समीक्षा बैठक संपन्न
Ranchi News: झारखंड सरकार और बीआईटी मेसरा के बीच ₹79.40 करोड़ का ऐतिहासिक समझौता
Jharkhand News: कल्याण विभाग के स्कूलों में चतुर्थ वर्ग की आउटसोर्स नियुक्ति बंद, मंत्री चमरा लिंडा का बड़ा फैसला
Khunti News: पति की हत्या की रची साजिश, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर वारदात को दिया अंजाम
Jharkhand News: हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मृतक चालक के परिजनों का मुआवजा तीन गुना बढ़ाया
Ramgarh News: डीसी ऋतुराज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की समीक्षा बैठक
Ranchi News: मरांग गोमके स्टेडियम में टीम का ऐलान, अनमोल और गंगा संभालेंगे झारखंड की कमान
Ranchi News: जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों के विरोध में एबीवीपी का उग्र प्रदर्शन
Sahebganj News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामसिंगार ओझा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Koderma News : आकाश कुमार के निधन पर पासवान जनकल्याण समिति ने जताया शोक, जांच की मांग
Koderma News: चंद्रघंटी तालाब में डूबने से 10 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में शोक की लहर