Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन

राजनीतिक दलों से अनापत्ति और सहमति दर्ज करने की अपील

Hazaribagh News: 22 जुलाई को सभी बूथों पर होगा एएसडीडी मतदाताओं की सूची का प्रकाशन
(एएसडीडी सूची प्रकाशन बैठक)

बड़कागांव अंचल कार्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत बीएलओ व सुपरवाइजर का प्रशिक्षण आयोजित हुआ, जहाँ 22 जुलाई को सभी बूथों पर एएसडीडी सूची के प्रकाशन की जानकारी दी गई।

बड़कागाँव: मतदाता सूची विशेष गहण पुनरीक्षण कार्यक्रम 2026 के तहत (एसआईआर) अब्सेंट, स्विफ्ट, डेथ एवं डुप्लीकेट (एएसडीडी) मतदाताओं का तैयार सूची को 22 जुलाई को प्रत्येक बुथ पर प्रकाशित किए जाने से संबंधित प्रखंड के सभी बीएलओ, सुपरवाइजर एवं वालंटियर  का एक दिवसीय प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार परिसर में दिया गया। 

उक्त प्रशिक्षण उपायुक्त रामगढ़ के निर्देशन एवं सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी बड़कागांव कार्यालय के पत्रांक 44/ 2026 के आलोक में आहूत की गई थी। प्रशिक्षण बड़कागांव प्रखंड के 127 बूथ के दो पाली में दी गई। पहली पाली में बूथ नंबर 109 से 168 एवं दूसरी पाली में 169 से 235 बूथ के सभी बीएलओ सुपरवाइजर एवं वॉलेंटियर उपस्थित थे। 

प्रशिक्षण में सहायक निबंध पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि 22 जुलाई को प्रखंड के सभी बूथ पर तैयार अब्सेंट, शिफ्टिंग,डेथ एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची प्रकाशित की जाएगी। प्रकाशित सूची पर अंतिम अनापत्ति दर्ज किया जाना है। मुख्य रूप से राजनीतिक दल के कार्यकर्ता इस सूची पर सहमति या अनापत्ति दर्ज करेंगे,ताकि भविष्य में फिर दावा या अनापत्ति करने में कोई कठिनाई नहीं हो। 

उन्होंने सभी बीएलओ,सुपरवाइजर एवं वॉलिंटियरों को अपने-अपने बुथ स्तर पर प्रचार-प्रसार कर लोगों से अनापत्ति एवं सहमति दर्ज करने के लिए आमंत्रित करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि 2003 से जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज थी उन मतदाताओं का प्रपत्र में बाई ओर एवं इसके बाद जिस किसी के साथ अटैच किया गया मतदाताओं का प्रपत्र में दाहिनी ओर पंजीकृत किया जाना है। 

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत बादम उर्दू स्कूल में आयोजित हुई 'चुनाव पाठशाला'

साथ ही साथ प्रशिक्षण में सत प्रतिशत मतदाता सूची को पुरा करने पर बुथ नंबर 193 मध्य विद्यालय बादम के बीएलओ राजकुमारी देवी एवं सुपरवाइजर सहायक शिक्षक नीरू महतो तथा बुथ नंबर 203 उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोसाई बलिया के बीएलओ कुमकुम पुष्पांजलि एवं सुपरवाइजर पंचायत सचिव गौतम कुमार को बधाई देते हुए स्वागत किया गया। 

यह भी पढ़ें: भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति

बुथ नंबर 193 के मतदाता सूची में कुल 815 मतदाता का नाम दर्ज है जबकि बुथ नंबर 203 के मतदाता सूची में 951 मतदाता का नाम दर्ज है जो सत प्रतिशत पंजीकृत की गई। सहायक निबंधन पदाधिकारी श्री कुमार ने कहा कि इस प्रकार की जो भी बीएलओ या सुपरवाइजर सत प्रतिशत मतदाता सूची पूरा किए हैं उन्हें सम्मानित करने का काम किया जाएगा। प्रशिक्षण शशि कुमार एवं संजय कुमार दिया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण Bokaro News: इस्पात संयंत्र की बिजली आपूर्ति को मजबूत करने के लिए 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन का लोकार्पण
Dumka News: श्रावणी मेला 2026 की तैयारियों को लेकर DC अभिजीत सिन्हा ने किया बासुकीनाथ का निरीक्षण
Dumka News: रानी सोनवती उच्च विद्यालय में डिजिटल साक्षरता सह साइबर सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित
Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की
Koderma News: NH-20 पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव ने पेंशनर समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार का किया उद्घाटन
झारखंड कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़कों और पेंशन से जुड़े कई प्रस्तावों को मिली हरी झंडी
Koderma News: परसाबाद गांव में 2 वर्षीय मासूम पर पागल कुत्ते का हमला, गंभीर रूप से घायल
Palamu News: जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उपायुक्त शेखावत ने दुर्घटनाओं पर जताई गहरी चिंता
Palamu News: JPSC में पारदर्शिता की मांग को लेकर भाजयुमो का छह मुहान चौक पर मशाल जुलूस
Palamu News: उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने किया ईवीएम-वेयरहाउस का निरीक्षण
Koderma News: रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल में 40 महिलाओं को बांटी बेबी किट और हॉर्लिक्स