जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होगा, प्रजातंत्र को मजबूती नहीं मिलेगी

जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होगा, प्रजातंत्र को मजबूती नहीं मिलेगी

राँची: झारखंड विधानसभा सभागार में शनिवार को झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन का एक दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुआ। संगठन के संस्थापक शहनवाज हसन ने कहा कि यह संस्था अपने स्थापना काल से लगातार आंचलिक पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है। उन्होंने बताया कि संस्था आंचलिक पत्रकारों की समस्या के समाधान के लिये चौबीसों घंटे कार्य कर रही है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्रनाथ महतो ने कहा कि सिर्फ झारखंड ही नहीं, बल्कि देश भर में पत्रकारों की सुरक्षा एक गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि जब तक चौथा स्तंभ मज़बूत नहीं होगा, तब तक प्रजातंत्र को हम मज़बूत प्रदान नहीं कर सकते। वहीँ वरिष्ठ पत्रकार चंदन मिश्र ने कहा कि झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन सशक्त हुआ है और पूरी ईमानदारी से पत्रकार हितों की रक्षा के लिये कार्य कर रहा है।

इसके अलावा अधिवक्ता सह सूचना का अधिकार कार्यकर्ता सुनील महतो ने अपने संबोधन में कहा कि सूचना का अधिकार 2005 में आया। लोगों को इससे जानकारी एकत्रित करनी चाहिए। पत्रकार सूचना के अधिकार अधिनियम का उपयोग कर सही समाचार समाज को दे सकते हैं। इसके बाद पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने बताया कि झारखंड में जितने भी घोटाले का उजागर हुआ है उसमें इस कानून का बहुत बड़ा योगदान है।

झारखंड के प्रभारी मुख्य सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर ने अपने संबोधन में कहा कि विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बाद मीडिया कर्तव्यशील है। मीडिया कई कठिनाईयो को झेलते हुए समाज को एक सही रास्ते पर ले जाने का कार्य कर रही है और इसके लिए सूचना का अधिकार एक सशक्त माध्यम है।

यह भी पढ़ें: CCL में क्षमता निर्माण कार्यक्रम: ई एंड एम संविदा कार्यों की एसओपी पर हुआ विशेष मंथन

इस अवसर पर पत्रकारों से सहयोगात्मक रवैये के लिये झारखंड विधानसभा के जनसंपर्क अधिकारी ग़ुलाम मोहम्मद सरफराज, पुलिस मुख्यालय ग्रुप के सहायक अवर निरीक्षक निशिकांत पाठक, वरिष्ठ अधिवक्ता हामिद रज़ा खान को सम्मान पत्र और ट्रॉफी देकर विधानसभा अध्यक्ष ने सम्मानित किया। इस कार्यशाला में रांची, जमशेदपुर, सरायकेला, धनबाद, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, दुमका, हजारीबाग, लातेहार, चतरा, पलामू, गढ़वा सहित अन्य जिलों के पत्रकार शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: CCL में ऊर्जा सुरक्षा पर विशेष कार्यशाला: देश की आर्थिक स्थिरता और सतत विकास पर हुआ मंथन

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका