जेनेरिक दवाओं आज बन चुकी गरीबों की जरुरत: संजय सेठ

जेनेरिक दवाओं आज बन चुकी गरीबों की जरुरत: संजय सेठ

रांची: राजधानी में जन औषधि दिवस पर सांसद संजय सेठ एवं राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने सीसीएल के गाँधी नगर हॉस्पिटल में जन-औषधि कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से मुलाक़ात कर उनकी सेहत की जानकारी ली। साथ ही मरीजों के बीच दवाओं का वितरण किया।

सांसद सेठ ने जन औषधि के बारे में बताते हुए कहा जन औषधि आज गरीबों की जरूरत बन चुकी है। आज पीएम मोदी के प्रयास से हर रोज लगभग एक करोड़ लोग इसका लाभ ले रहे हैं। आज पूरे देश में लगभग छह हजार जन औषधि केंद्र खोले गए हैं। इसके अलावे भारत में बनी जेनेरिक दवाइयां की मांग पूरे दुनिया में हो रही है।

उन्होंने कहा कि जन औषधि योजना से लोगों को रोजगार भी मिल रही है। कहा कि लोगों को जेनेरिक दवाइयों के बारे में जागरूक करने की जरुरत है। सेठ ने बताया कि पूरे देश में 31 हजार से ज्यादा हेल्थ सेंटर का निर्माण किया गया है। साथ ही अब हर सरकारी अस्पतालों में जेनेरिक दवाओं को लिखना अनिवार्य कर दिया गया है। 

इसके अलावे संजय सेठ ने रिम्स में बंद पड़े जन-औषधि केंद्र का औचक निरिक्षण किया। इस दौरान केंद्र की बदहाली देख कर नाराजगी जाहिर की। साथ ही रिम्स के डायरेक्टर को इसे दुरुस्त कर जल्द खोलने का निर्देश दिया।

यह भी पढ़ें: IND vs AFG Test Live: राहुल के शतक और गिल की नाबाद सेंचुरी से भारत मजबूत, पहले दिन 368/3

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा ने परियोजना प्रभावित गांवों में बांटे 900 जूट बैग और 400 फलदार पौधे
Pakur News: मोंगला बांध गांव में धूलौट कीर्तन के साथ हौरी वासर अनुष्ठान संपन्न
Sahebganj News: राजमहल मॉडल कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस 2026 सप्ताह का समापन 
Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग
Dhanbad News: ऊंची इमारतों, अस्पतालों और मॉल की होगी फायर सेफ्टी ऑडिट, डीसी ने दिए निर्देश
बलियापुर में गहराया जल संकट; प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी ने डीसी को सौंपा मांग पत्र
Dumka News: 86 गांवों में अबुआ प्रमाण पत्र शिविर आयोजित, प्राप्त हुए सैकड़ों आवेदन
Dumka News: सड़क किनारे खेल रही 11 वर्षीय प्रतिमा को ट्रक ने मारी टक्कर, सिर पर गंभीर चोट
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमंत सती ने बरही प्रखंड का किया मैराथन निरीक्षण, दिए कई निर्देश
Hazaribagh News: एएनएमएल बादम कोल परियोजना में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण
Hazaribagh News: सालगावां रेलवे पुल के नीचे मिला अज्ञात महिला का शव, इलाके में सनसनी
Pakur News: पारिवारिक कलह से तंग आकर कुएं में कूदी दो बच्चियों की मां