सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम

महिला किसानों की मेहनत लाई रंग, सिमडेगा के आम पहुंचे अंतरराष्ट्रीय बाजार

सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम

झारखंड के सिमडेगा जिले ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में नया इतिहास रचते हुए आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना की है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विजन से शुरू हुई बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत तैयार इस आम ने स्थानीय किसानों को अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ा है।

रांची/सिमडेगा: झारखण्ड के सुदूरवर्ती जिले सिमडेगा ने कृषि निर्यात के क्षेत्र में एक नया इतिहास रच दिया है। बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत उपजे उच्च गुणवत्ता वाले आम्रपाली आम की पहली व्यावसायिक निर्यात खेप यूनाइटेड किंगडम (लंदन) के लिए रवाना कर दी गई है।

यह सफलता उस दूरगामी सोच का नतीजा है, जिसकी नींव कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन द्वारा रखी गई थी। जब गांवों में रोजगार का संकट था, तब मुख्यमंत्री के विजन के तहत ग्रामीणों को फलदार बागवानी से जोड़ने के लिए बिरसा हरित ग्राम योजना की शुरुआत की गई थी। वर्ष 2019-20 से 2024-25 तक इस योजना के तहत सिर्फ सिमडेगा के 12,000 से ज्यादा किसानों ने लगभग 10,500 एकड़ भूमि पर मुख्य रूप से आम्रपाली, मल्लिका और लंगड़ा आम की बागवानी की। आज उसी मेहनत का मीठा फल वैश्विक बाजार के रूप में सामने आया है।

लोकल से ग्लोबल APEDA के सहयोग से मिला एक्सपोर्ट लिंकेज

विगत वर्ष सिमडेगा में आम का बंपर उत्पादन हुआ था, लेकिन बेहतर मार्केट लिंकेज न होने के कारण किसान स्थानीय बाजार में औने-पौने दाम पर आम बेचने को बाध्य थे। इस वर्ष जिला प्रशासन ने लगातार बायर्स-सेलर्स मीट आयोजित कर इस समस्या का समाधान निकाला। कृषि और प्रसंस्करण खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (APEDA) के तकनीकी सहयोग से सिमडेगा के आमों को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया गया। निर्यात के लिए जरूरी फायटोसैनिटरी स्टैंडर्ड्स को पूरा करने के लिए महिला किसानों को विशेष ट्रेनिंग दी गई। 

महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल 

सिमडेगा जिले में वर्तमान में 7,500 सखी मंडल सक्रिय हैं, जिनसे 93,000 महिलाएँ जुड़ी हुई हैं। आम बागवानी से जुड़ी इन महिलाओं को जिला प्रशासन ने व्यापार की नई दिशा दी है। प्रारंभिक तौर पर 6 FPOs के 300 किसान इस एक्सपोर्ट चेन से जुड़े हैं। इस पहली अंतर्राष्ट्रीय खेप (1.32 टन) के लिए सिमडेगा सदर प्रखंड की महिला जागृति फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड तथा बानो प्रखंड की बेउरा फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ने मुख्य भूमिका निभाई। प्रशासन ने एक्सपोर्टर से विशेष नेगोशिएशन कर महिला किसानों को ₹42 प्रति किलोग्राम का बेहतरीन मूल्य एडवांस में दिलाया, बशर्ते आम का वजन न्यूनतम 250 ग्राम और एक्सपोर्ट क्वालिटी का हो। यह मूल्य स्थानीय बाजार की तुलना में काफी ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: सफलता की कहानी: गोबर गैस, धुएं से मुक्ति और हरियाली की नई राह

81 टन का बड़ा लक्ष्य, अब यूरोप और रिलायंस मार्ट की बारी

जिला प्रशासन ने इस सीजन में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में कुल 81 टन आम विक्रय का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। इसी हफ्ते आम की एक और खेप यूके (UK) के लिए और दूसरी खेप यूरोप के लिए भेजी जाएगी। इसके साथ ही घरेलू बाजार को मजबूत करने के लिए रिलायंस मार्ट के साथ भी सफल लिंकेज स्थापित किया गया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार