व्रती दे सकेंगे डढ़वा नदी में अर्घ्य
On
देवघर: छठ की महिमा अपरमपार है और इसकी जिले में इसकी चहल-पहल शुरू हो गई है। देवघर की लाइफ लाइन और सबसे बड़े छठ घाट डढ़वा नदी में इस बार श्रद्धालुओं को बहते हुए कल कल धारा में छठ पर्व करने का मौका मिलेगा। विगत 5 सालों में पहली बार लगातार बारिश से ऐसा हो सका है।
गौरतलब है कि हर बार यहां पानी भर कर छठ पूजा का अर्घ्य दिया जाता रहा है, लेकिन इस बार बारिश से हालात बदल चुके हैं और व्रती कल-कल धारा में पूजा कर सकेंगे। नगर निगम के जोनल चेयरमैन के सहयोग से डढ़वा नदी को तैयार किया जा रहा है, लेकिन समस्या बनी हुई है कि यहां छठ पूजा समिति को भंग कर दिया गया है।


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


