क्या है आषाढ़ अमावस्या का महत्व? जानें प्रसिद्ध ज्योतिष से 

क्या है आषाढ़ अमावस्या का महत्व? जानें प्रसिद्ध ज्योतिष से 
(फाइल फोटो)

पितरों को समर्पित है यह अमावस्या माना जाता है कि इस तिथि पर किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यह तिथि उन लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखती है, जिन्हें अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि पता नहीं है. ऐसे में इस दिन  पितृ तर्पण और पिंडदान जरूर करें. इससे कुंडली में पितृ दोष शांत होता है.

आषाढ़ अमावस्या शुभ मुहूर्त

 पंचांग के अनुसार, 24 जून को शाम 06 बजकर 07 मिनट पर आषाढ़ महीने के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी. वहीं, इसका समापन 25 जून को साम 04 बजकर 04 मिनट पर  होगा. 

आषाढ़ अमावस्या के दिन क्या दान करें: 

आषाढ़ अमावस्या पर जल, मौसमी फल, सूती वस्त्र, धन व अन्न आदि का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. धन-संपदा बढ़ती है और सुखों में वृद्धि होती है.

आषाढ़ अमावस्या का धार्मिक महत्व:

आषाढ़ अमावस्या पितरों को समर्पित है. प्रसिद्ध ज्योतिष आचार्य प्रणव मिश्रा ने बताया कि इस तिथि पर किए गए श्राद्ध कर्म से पितरों को मुक्ति मिलती है और जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है. यह तिथि उन लोगों के लिए भी विशेष महत्व रखती है, जिन्हें अपने पूर्वजों की मृत्यु की तिथि पता नहीं है. ऐसे में इस दिन दान-पुण्य, पितृ तर्पण और पिंडदान जरूर करें. इससे कुंडली में पितृ दोष शांत होता है.

यह भी पढ़ें: राशिफल : नौकरी, व्यापार और स्वास्थ्य को लेकर कैसा रहेगा आज का दिन

आषाढ़ अमावस्या पर पितृ तर्पण कैसे करें:  

सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें. स्वच्छ वस्त्र धारण करें. पितरों के नाम से तर्पण जल, जौ, तिल और कुशा से करें. अपनी क्षमतानुसार पितरों के नाम से दान करें. ब्राह्मणों को भोजन करवाएं. अगर हो पाए तो इस दिन पिंडदान जरूर करें, इससे पितरों को मोक्ष मिल जाता है. इस दिन पक्षियों को दाना डालना चाहिए. अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी को भी बुरा न बोलें. ब्राह्मणों को भोजन कराएं और उनका आशीर्वाद लें.

यह भी पढ़ें: आज का राशिफल: मेष से मीन तक जानिए किस राशि पर पड़ेगा शुभ-अशुभ असर

प्रसिद्ध ज्योतिष
आचार्य प्रणव मिश्रा
आचार्यकुलम, अरगोड़ा, राँची
8210075897

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित उपासना मरांडी के प्रयास से बिड़कीबाथान गांव में बिजली संकट खत्म, 25 केवीए ट्रांसफार्मर स्थापित
रोमांचक फाइनल में कामता ने सीआईएसएफ को हराकर जीता एनटीपीसी क्रिकेट टूर्नामेंट
हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता
Hazaribagh News: भीषण गर्मी से राहत, बरही में एसडीओ ने शुरू की प्याऊ व्यवस्था
Giridih News: जैन साधु-संतों की सुरक्षा को लेकर सड़कों पर उतरा समाज, एसडीपीओ को सौंपा ज्ञापन
रांची में आई गॉट कर्मयोगी पोर्टल कार्यशाला का आयोजन, दीपिका पांडेय सिंह ने किया उद्घाटन
Bokaro News: डीसी ने जियाडा क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाला, औद्योगिक विकास पर जोर
डीसी के निर्देश पर शहर से गांव तक खुले प्याऊ केंद्र, चौक-चौराहों पर मिल रहा ठंडा पानी
ट्विशा मौत मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, SG बोले- जांच में बाधा बन रहीं सास गिरिबाला
खूनी वारदात से कांपा लोहरदगा: पिता और पत्नी की हत्या के बाद बेटी पर भी जानलेवा हमला
साहिबगंज में सभी बूथों पर चिपकी ‘अन-मैप्ड’ मतदाता सूची, तुरंत करें नाम जांच
बरहरवा स्टेशन के पार्किंग एरिया में महीनों से 'मौत का गड्ढा', यात्री-जानवर गिरने का खतरा; रेलवे बेखबर