डीसी पहुंचे छठ घाट का निरीक्षण करने, दिए निर्देश
हजारीबाग: छठ महापर्व को लेकर गुरुवार को उपायुक्त भुवनेश प्रताप सिंह ने शहर के विभिन्न छठ तालाबों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कमियों के बाबत संबंधित अधिकारियों निर्देश दिया। कहा कि यहां विभिन्न तालाबों में छठ व्रती अर्घ्य देने आते हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो। इसका पूरा ख्याल रखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मतदान के प्रति आमजन को किया जा रहा जागरूक : मेघा भारद्वाज


उपायुक्त ने शहरी क्षेत्र के छठ तालाब, बुढ़वा महादेव, मीठा, खजांची, झील और ओरिया सहित कई तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने मेन रोड स्थित छठ तालाब का पानी बेहद गंदा होने के कारण उसका लैब टेस्ट तत्काल कराने व समस्या का निवारण करने का निर्देश पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता को दिया। इस बाबत नगर आयुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह, सदर अनुमंडल पदाधिकारी मेघा भारद्वाज, पेयजल स्वच्छता कार्यपालक अभियंता मार्कन्डेय कुमार राकेश, जिला खेल पदाधिकारी उमेश कुमार सिन्हा, सदर बीडीओ व सीओ सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

