लालकृष्ण आडवाणी को 92वें जन्मदिवस पर बधाई देने पहुंचे उपराष्ट्रपति-प्रधानमंत्री व अन्य दिग्गज
नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी का आज 92वां जन्मदिन है. आडवाणी को इस मौके पर आज सुबह-सुबह बधाई व शुभकामनाएं देने उनके आवास पर कई दिग्गज पहुंचे. इनमें उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य दिग्गज शामिल हैं.
Delhi: PM Narendra Modi meets senior BJP leader LK Advani at the latter’s residence on his 92nd birthday. Vice President Venkaiah Naidu, BJP President Amit Shah and BJP working President JP Nadda also present. pic.twitter.com/jBO6r3S4Xw— ANI (@ANI) November 8, 2019
आडवाणी को भाजपा के कई दिग्गज नेताओं ने ट्विटर पर शुभकामनाएं प्रेषित की हैं. वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी ने लिखा है – श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. आप स्थस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही प्रार्थना करता हूं.
आडवाणी जी का पूरा जीवन राष्ट्र के विकास और कल्याण के लिए समर्पित है। अपनी अद्भुत नेतृत्व क्षमता से उन्होंने न सिर्फ पार्टी की एक मजबूत नींव रखी बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं को भी प्रेरित किया। सरकार में रहते हुए आडवाणी जी ने राष्ट्रहित सर्वोपरि मान भारत को नयी गति देने का काम किया।
— Amit Shah (@AmitShah) November 8, 2019
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह ने भी ट्विटर पर दिग्गज भाजपा नेता के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की है. एलके आडवाणी आज ट्विटर के टाॅप ट्रेंड में भी शामिल है.




