कोरोना वायरस को लेकर हेमंत सरकार गैर-जिम्मेदार: प्रतुल शाहदेव

कोरोना वायरस को लेकर हेमंत सरकार गैर-जिम्मेदार: प्रतुल शाहदेव

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने गठबंधन सरकार से मांग की कि सरकार कोरोनावायरस की महामारी से निपटने के लिए राज्य में बड़े पैमाने पर एहतियाती कदम उठाएं।

उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस तरह से कहा कि चूंकि कोरोना वायरस का कोई मामला झारखंड में अभी सामने नहीं आया है। इसलिए अभी शिक्षण संस्थानों, शॉपिंग मॉल, सिनेमा हॉल, पार्क आदि को बंद करने की आवश्यकता नहीं है। इससे यह साफ झलकता है कि सरकार इस महामारी को लेकर गैर-जिम्मेदार है। कहा कि सरकार संक्रमण के फैलने का और इस वायरस के कारण लोगों की मौत होने का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही वो कदम उठाएगी।

प्रतुल ने कहा की पूरे देश में दर्जनों राज्यों ने अपने शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को बंद कर दिया गया। लेकिन झारखंड सरकार का अब तक इस मुद्दे पर लचर रवैया रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मास्क और सैनिटाइजर की जमकर कालाबाजारी हो रही है। लेकिन सरकार ने इसे रोकने के लिए कोई ठोंस कदम नहीं उठाई है।

उन्होंने बताया भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने भी दो दिन पूर्व ही वायरस से बचने के लिए सभी शिक्षण संस्थानों को बंद करने की मांग की थी। लेकिन झारखंड में सरकार बिल्कुल लापरवाह तरीके से चल रही है। हद तो तब हो गई, जब स्वास्थ्य मंत्री खुद मुख्यमंत्री से शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों को बंद करने की अपील कर रहे है। लेकिन मुख्यमंत्री इस पर कोई निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सत्ता के लिए कांग्रेस ने राजद और माले के सामने किया सरेंडर

इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा मानती है कि राज्य के नागरिकों के स्वास्थ्य खेलने का हक किसी को नहीं है। सरकार को अविलंब वायरस से निपटने के लिए बड़े एहतियाती अविलम्ब कदम उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: आपातकाल: भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, इंदिरा गांधी की वह क्रूरता जिसे देश कभी नहीं भूल सकता

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका