कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार तो ट्विटर से ही चल रही है – भाजपा

कांग्रेस पार्टी की गठबंधन सरकार तो ट्विटर से ही चल रही है – भाजपा

रांची: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव कांग्रेस पार्टी पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक ओर कांग्रेस पार्टी भाजपा पर तंज कसती है की भाजपा ने मिस्ड कॉल से सदस्य बनाया था। दूसरी ओर झारखंड की पूरी सरकार ट्विटर से ही चल रही है। प्रतुल ने कहा की कांग्रेस के ब्लैक मेलिंग के कारण मुख्यमंत्री ने अपने कार्यकाल का लगभग आधा समय दिल्ली दरबार की हाजिरी में ही बिताया है।

प्रतुल ने कहा की मंत्रियों का चयन और विभागों का बंटवारा मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार होता है। लेकिन जिस तरीके से कांग्रेस ने विभागों के लिए दबाव बनाकर मुख्यमंत्री को दिल्ली दरबार में हाजिर कराया है यह बहुत ही निंदनीय है।प्रतुल ने कहा की भाजपा ने तो मिस्ड कॉल करने वाले लोगों के घर जाकर उन्हें सदस्य बनाया था, लेकिन कांग्रेस की झारखंड की गठबंधन सरकार तो पूरे तरीके से वर्चुअल दुनिया से ही चल रही है। मुख्यमंत्री दिल्ली दरबार में पेंच सुलझाने के कारण ट्विटर पर ही आदेश दे पा रहे है।

कांग्रेस के दबाव के कारण स्पष्ट बहुमत होने के बाद भी आज तक मंत्रिमंडल का गठन नहीं हो पाया है। प्रतुल ने कहा की कांग्रेस के दो मंत्रियों ने खरमास में शपथ ले लिया, उस समय कांग्रेस को खरमास याद नही आया। लेकिन बाकी मंत्रिमंडल के गठन में विलंब के कारणों को बताने में कांग्रेस को खरमास याद आ गया। प्रतुल ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा से लगभग आधी संख्या में कम सीटें जीतने वाले कांग्रेस के द्वारा पांच मंत्री पदों और मलाईदार विभागों की मांग तो विशुद्ध रूप से ब्लैक मेलिंग ही है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका