पिठोरिया में जरूरतमंदों के बीच अनाज का वितरण
On
पिठोरिया : झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा एवं आर्य समाज मंदिर, रांची के प्रतिनिधि ग्रामीणों के आग्रह पर कोरोना वायरस की वजह से हुए लाॅकडाउन में राहत सामग्री बांटने के लिए पिठोरिया पहुंचे। थाना क्षेत्र के कोयनार बेड़ा, खऊर बेड़ा, पीपरा जारा, पुल टोला और धनकचरा में सैकड़ों परिवार के बीच में चावल, दाल, आलू, नमक सहित अन्य खाद्य सामग्री बांटे गए। झारखंड राज्य आर्य प्रतिनिधि सभा के मंत्री पूर्णचंद्र आर्या, थाना प्रभारी विनोद राम, जेएसआई जयशंकर प्रसाद, मनु गुप्ता और एसके गिरि के द्वारा सामग्री बांटा गया। राहत टीम के सदस्यों में विश्वजीत केशरी, राजेश साहू, निकुंज केशरी, शुभम चैरसिया, अंबर केशरी, नीतेश राय, मणिशंकर तिवारी सहित अन्य शामिल थे।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags: Pithoriya News


