अनशन के 20वें दिन सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, सीजेपी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया

दिल्ली पुलिस ने हाई कोर्ट के आदेश और बिगड़ती सेहत का हवाला दिया

अनशन के 20वें दिन सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती, सीजेपी ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया
20 दिनों के अनशन के बाद पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर 20 दिनों से अनशन कर रहे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस ने सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने हाई कोर्ट के निर्देश और उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति का हवाला दिया।

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिन से अनशन पर बैठे पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सोशल मीडिया अभियान और प्रदर्शन पर भी कार्रवाई की है।

सफदरजंग अस्पताल का कहना है कि आज सुबह सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी उनकी चिकित्सीय जांच चल रही है। जल्द ही इस बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि उच्च न्यायालय के आदेश और सोनम वांगचुक की लगातार गिरते स्वास्थ्य को देखते हुए आज उन्हें सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रदर्शन स्थल से उन्हें ले जाते समय सीजेपी के कार्यकर्ताओं ने गतिरोध उत्पन्न किया। पुलिस ने अनुरोध किया है कि सभी सीजेपी कार्यकर्ता शांतिपूर्ण ढंग से जंतर-मंतर को खाली कर दें।

सीजेपी कार्यकर्ताओं का कहना है कि दिल्ली पुलिसकर्मी सादे लिबास में प्रदर्शनस्थल पर पहुंचे थे। पुलिस ने कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की।बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान आंदोलन के मुखिया बने अभिजीत दीपिके वहां पर उपस्थित नहीं थे। पार्टी के सोशल मीडिया हैंडल पर कहना है कि इस दौरान वह स्नान करने गए थे। एक वीडियो संदेश में दीपिके ने कहा कि उन्हें अपने मित्र के यहां पुलिस ने जबरन हिरासत में रखा था। उनके साथ मारपीट की गई है। उन्होंने आंदोलन को जारी रखने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: मदुरै में दो बसों की भीषण टक्कर, 5 यात्रियों की मौत, 41 घायल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात