संसद सत्र का आज पहला दिन, प्वाइंट में जानिए कौन-कौन से मुद्दे उठे, किसने क्या कहा
नयी दिल्ली : संसद के शीतकालीन सत्र के आज पहले दिन गांधी परिवार की एसपीजी सुरक्षा, अरुण जेटली के निधन व फारुक अब्दुल्ला की नजरबंदी जैसे मुद्दे उठे. राज्य सभा की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित भी कर दी गयी. आइए बिंदुवार जानें कौन-कौन से मुद्दे आज संसद में उठे.
Prime Minister Narendra Modi: We want frank discussions on all matter. It is important that there should be quality debates, there should be dialogues and discussions, everyone should contribute to enrich the discussions in the Parliament. #WinterSession pic.twitter.com/kiCica57oH— ANI (@ANI) November 18, 2019
राज्यसभा
दिग्गज भाजपा नेता अरुण जेटली के निधन के बाद राज्यसभा के सत्र का आज पहला दिन था, ऐसे में सत्तापक्ष एवं विपक्ष ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. शिवसेना के नेता संजय राउत ने कहा कि संघर्ष का दूसरा नाम अरुण जेटली था. उन्होंने कहा कि उनके हर संघर्ष में मैं साथ था. उन्होंने कहा कि अरुण जेटली जानते थे कि संबंध का निर्वाह कैसे करें. उन्होंने कहा कि जेटली का निधन देश के लिए तो नुकसान है ही, शिवसेना के लिए भी बड़ा नुकसान है. राउत ने जेटली को अपने पार्टी चीफ उद्धव ठाकरे एवं अपनी ओर से श्रद्धांजलि दी. इनसे पहले डीएमके के नेता तिरुचि शिवा ने अरुण जेटली को ज्ञान का सागर बताया था. उन्होंने कहा कि सदन में दोनों ओर उनका परफारमेंस शानदार था. उन्होंने कहा कि जेटली ने सेनेटरी नेपकीन पर से जीएसटी हटाकर गरीब महिलाओं को राहत दी थी. बाद में सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गयी.
Sanjay Raut, Shiv Sena, in Rajya Sabha: Arun Jaitley’s demise is a loss to the nation but it is also a big loss to Shiv Sena. I pay my tribute to him on behalf of my Uddhav ji and my party. https://t.co/xMhVr95Fr9
— ANI (@ANI) November 18, 2019
लोकसभा
Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi in Lok Sabha as few MPs raise slogans during Question Hour: The PM has assured that the government is ready to hold discussions on all matters. pic.twitter.com/OsaDYy0YOH
— ANI (@ANI) November 18, 2019
Parliamentary Affairs Minister Pralhad Joshi in Lok Sabha as few MPs raise slogans during Question Hour: The PM has assured that the government is ready to hold discussions on all matters. pic.twitter.com/OsaDYy0YOH
— ANI (@ANI) November 18, 2019
लोकसभा में आज विपक्ष ने सत्तापक्ष को सोनिया गांधी व उनके परिवार एवं फारुक अब्दुल्ला के बहाने घेरा. विपक्ष के नेता अधीर रंजन चैधरी ने कहा कि फारुक साहब को डिटेन किए हुए 108 दिन हो गए. उन्होंने कहा कि यह कहां का जुल्म है. विपक्षी सदस्यों ने विपक्ष पर हमले बंद करो के नारे भी लगाए. अधीर ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी की एसपीजी सुरक्षा वापस लिए जाने का मुद्दा उठाया.
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury in Lok Sabha: It has been 108 days today since Farooq Abdullah Ji was detained. Yeh kya zulm ho raha hai? We want that he should be brought to the Parliament. It is his constitutional right. pic.twitter.com/4BUjgM6lXk
— ANI (@ANI) November 18, 2019
Congress MP Adhir Ranjan Chowdhury in Lok Sabha: I also want to raise the issue of withdrawal of SPG cover of Sonia Gandhi, Rahul Gandhi and Priyanka Gandhi Vadra https://t.co/8R9PTnX901
— ANI (@ANI) November 18, 2019




