कांग्रेस का पीएम मोदी पर गोडसे अटैक, पुनिया व शेरगिल क्या बोले?

कांग्रेस का पीएम मोदी पर गोडसे अटैक, पुनिया व शेरगिल क्या बोले?

PL Punia says PM & govt is attacking constitution Comparison with Nathuram Godse

दिल्ली : कांग्रेस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला. कांग्रेस ने प्रधानमंत्री मोदी की तुलना नाथूराम गोडसे से कर दी. कांग्र्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा कि लोग कहते हैं कि 2019 में मोदी जी दूसरी बार आए थे तो उन्होंने संविधान का माथा टेका था. 2014 में संसद के आगे सिर नमा कर वो अंदर गए थे. नाथूराम गोडसे ने भी पहले गांधी के पैर छुए थे, उसके बाद उन्हें गोली मारी थी.

 

पीएल पुनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री और सरकार संविधान पर हमला कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इनके प्रचार और हिंसा बढाने के तरीके से यह साफ होता है कि पूरी भाजपा ही भाजपा नहीं नाथूराम गोडसे की भक्त है. हमारा संविधान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा तैयार किया गया है. लेकिन, ये वे लोग हैं जिन्होंने संविधान की प्रतियां जला दी थीं और आज वे झुक रहे हैं. उन्होंने कहा कि गोडसे ने भी सबसे पहले गांधी जी के पैर छुए और उनकी गोली मार कर हत्या कर दी. इस नाटक को सभी जानते हैं.

यह भी पढ़ें: भाजपा का बड़ा फैसला, राज्यसभा के लिए महेश केवट और प्रो. (डॉ.) एम. नागराज पर जताया भरोसा

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता जयवीर शेरगिल ने पुनिया के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनके प्रचार और हिंसा बढाने के तरीके से यह साफ होता है कि पूरी भाजपा बापू नहीं नाथूराम गोडसे भक्त है. इनकी बस एक ही नीति है – मुंह में राम, दिल में नाथूराम, हाथ में छूरी, बढाओ समाज से दूरी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल
कांग्रेस विधायक की आपत्ति के बाद परिमल नाथवानी का नामांकन होल्ड पर, 10 जून को होगी सुनवाई
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने भगवान बिरसा मुंडा को दी श्रद्धांजलि