गांधी व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम: गोपाल सिंह

गांधी व्यक्ति नहीं विचारधारा का नाम: गोपाल सिंह

रांची: सीसीएल दरभंगा हाउस में बुधवार को बापू के 150वीं जयंती के मौके पर वर्षगांठ समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद सीएमडी गोपाल सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विचारधारा व संदेशों को याद करने का दिन है जो हमें सदैव मार्गदर्शित करता है। उन्होंने सभी से बापू के बताए मार्ग पर चलते हुए उनके संदेश, सिद्धांत व आदर्श को आत्मससात करने की अपील की।
सीएमडी ने कहा कि बापू व्यक्ति का नाम नहीं बल्कि उस विचारधारा, दिशा और संस्था का नाम है जिन्होंने सत्य, अहिंसा, स्वतंत्रता व स्वच्छता के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। इस सोच को मिलकर आगे बढ़ाना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजति होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने बापू के संदेष को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है और हमें भी कदम से कदम मिलाकर चलना होगा। इस दौरान निदेशक (कार्मिक)आरएस महापात्र, निदेशक तकनीकी (संचालन) वीके श्रीवास्ताव, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) भोला सिंह के अलावे सभी महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे।
प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत: सीसीएल में आहूत विगत दिनों स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रतियोगिता के बाबत प्रथम स्थान पर ढोरी, द्वितीय स्थान पर सीसीएल मुख्याालय, गांधीनगर व तृतीय स्थान पर रजरप्पा को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावे अस्पताल में प्रथम ढोरी, द्वितीय रजरप्पा और तीसरे स्थानके लिए एनके खदान को पुरस्कृत किया गया। इसके आलावे कार्यालय में प्रथम ढोरी, द्वितीय बीएड व तीसरे स्थान पर एनके (डकरा) को सम्मानित किया गया। इस बाबत पेटिंग, स्लातगन सहित अन्य प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ