कीर्ति नारायण मिश्र को विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान

कीर्ति नारायण मिश्र को विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान

रांची: विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान 2020 के लिए कवि कीर्ति नारायण मिश्र के नाम की घोषणा की गई। अरगोड़ा स्थित विश्वम्भर फाउंडेशन के कार्यालय में एक प्रेस वार्ता रखी गई। जहां फाउंडेशन के सदस्यगण एवं सचिव मौजूद रहे।

प्रेस को संबोधित करते हुए फाउंडेशन के कार्यकारी सदस्य ने बताया कि विश्वम्भर फाउंडेशन अपनी भाषा और संस्कृति को अक्षुण्य रहने के उद्देश्य से 2018 से ही विश्वम्भर मैथिली साहित्य सम्मान का आयोजन करता रहा है। 2018 में साहित्य सम्मान साहित्यकार लिली रे एवं 2019 में साहित्यकार पंडित गोविंद झा को मिला था।

उन्होंने आगे कहा कि मैथिली साहित्य सम्मान के चयन समिति की चयन प्रक्रिया में महीनों लग जाते हैं। मैथिली साहित्य जगत को इस प्रतिष्ठित सम्मान का प्रतीक्षा रहता है। 2020 के लिए चयन समिति के संयोजक प्रमोद कुमार झा एवं समिति के नवीन कुमार झा की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अन्य 2 साहित्यकारों के नाम पर विचार विमर्श किया गया। घंटों मंथन के बाद कीर्ति नारायण मिश्र के नाम पर सहमति बनी।

यह भी पढ़ें: स्वर्ण पदक विजेता शिक्षा से मिलीं मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

वहीं फाउंडेशन के सचिव नवीन कुमार झा ने बताया कि कीर्ति नारायण मिश्र को सूचना दे दी गई है। कोरोना काल संक्रमण समाप्ति के बाद फाउंडेशन एक भव्य आयोजन करेगा। उसी आयोजन में उपहार स्वरूप ₹1,11,000 की नगद राशि के साथ चांदी से निर्मित प्रतीक चिन्ह एवं अंग वस्त्र कीर्ति नारायण मिश्र को प्रदान किया जायेगा

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: सेवानिवृत्त चौकीदारों को नहीं मिला लाभ, पेंशनर्स कल्याण समाज ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

आपको बता दें कि विश्वम्भर फाउंडेशन मैथिलि भाषा के लिए कार्य करती है। मिथिला साहित्य में अपना बड़ा योगदान दे रही है। सिर्फ अपने देश में ही नहीं विश्व भर में मिथिला भाषियों का यह गौरव बना हुआ है। मिथिला की लोक संस्कृति को दुनिया भर में उजागर करने के लिए यह प्रेरित कर रही है। मिथिला के हर व्यक्ति को रचनाएं पढ़ने चाहिए।

ताकि वे अपनी विरासत के बारे में अधिक जानकारी ले सकें। अपनी परंपरा पर गर्व करना चाहिए। तभी तो हम आगे जाएंगे। लोगों को नियम बना लेना चाहिए कि वे विदेश में रहे लेकिन घर में अपनी लोक भाषा का ही उपयोग करें। उसी भाषा में बात करें। तभी हमारे देश की, हमारे भाषा की, हमारी संस्कृति की, हमारे परंपराओं की समृद्धि बनी रहेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका
भाजपा का कटाक्ष: परिमल नाथवानी की जीत 'कांग्रेस मुक्त भारत' की दिशा में बड़ा कदम
Koderma News: राजकीय पॉलिटेक्निक गोहाल में नशा मुक्ति पर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित
जैन समाज कोडरमा के सानिध्य में 15 वे तीर्थंकर 1008 श्री धर्मनाथ भगवान का निर्वाण महोत्सव मनाया गया
कलाकारों के खाते में हर महीने आएंगे ₹4000, जानिए कौन उठा सकता है लाभ