फार्म में आयी हेमंत सरकार, पथ निर्माण विभाग ने अफसर को नासिक भेजकर की यह बड़ी कार्रवाई

फार्म में आयी हेमंत सरकार, पथ निर्माण विभाग ने अफसर को नासिक भेजकर की यह बड़ी कार्रवाई

रांची : झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपनी पूर्ण कैबिनेट गठन के बाद फार्म में आ गयी है. सरकार के आदेश के बाद एक बड़ी कारवाई करते हुए पथ निर्माण विभाग ने दुमका-हंसडीहा रोड बनाने वाली कंपनी अशोका बिल्डकाॅन की 65 करोड़ रुपयेे की बैंक गारंटी और सिक्योरिटी को जब्त कर लिया है. विभाग ने 45 करोड़ रुपये की बैंक गारंटी जब्त करने के लिए विभाग के एक अधिकारी को नासिक भेजा और इसे विभाग ने वहां से अपने खाते में ट्रांसफर करवाया.

वहीं, 20 करोड़ की सिक्योरिटी राशि भी जब्त कर ली. इस कंपनी ने 180 करोड़ में एक साल पहले रोड का निर्माण किया था, लेकिन रोड की क्वाइलिटी ऐसी थी कि ऊपरी परत टूट गयी. इस संबंध में विभाग ने कई बार कंपनी को मरम्मत को कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई. उसे पैसे का भुगतान भी हो गया. इसके बाद अब नयी सरकार ने बड़ा एक्शन ले लिया है. उसके जब्त किए गए पैसे से सड़क की मरम्मत करवायी जाएगी.

साथ ही पथ निर्माण विभाग ने 25 ठेकेदारों को चिह्नित किया है, जिन्होंने कई बड़े काम लिए लेकिन उन्हें लटका दिया और आधा अधूरा कार्य किया. अब इनके खिलाफ जांच होगी और जरूरत पड़ने पर उनकी गारंटी राशि जब्त की जाएगी.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व Giridih News: महापौर प्रमिला मेहरा का आह्वान, नशा मुक्त समाज के निर्माण को बनाएं व्यक्तिगत दायित्व
24 एकादशियों के पुण्य के समान फलदायी है निर्जला एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने की विकास योजनाओं की मैराथन समीक्षा
कोडरमा-नालंदा पुलिस का संयुक्त कमान, चोरी की पांच मोटरसाइकिलों के साथ एक किशोर निरुद्ध
Koderma News: विधायक डॉ. नीरा यादव के आवास पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण प्रशिक्षण संपन्न
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में 'RESIST' अभियान के तहत नशे के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम 
Koderma News: बी आर इंटरनेशनल स्कूल ने चलाया नशा मुक्त भारत अभियान
उदयपुर में होने वाली थी शादी, लेकिन मंगेतर ने प्रेमी संग मिलकर 400 फीट खाई में दे दिया धक्का!
Nirjala Ekadashi 2026 Vrat Niyam: व्रत रखने वाले जरूर जान लें ये 9 नियम, तभी मिलेगा पूरा पुण्य फल
Dhanbad News: बाघमारा में अवैध खनन के खिलाफ अभियान, सीआईएसएफ-पुलिस और बीसीसीएल की संयुक्त छापेमारी
करमाढीपा गांव में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, ग्रामीणों ने ली नशा मुक्त जीवन की शपथ