सीयूजे पहले दीक्षांत समारोह के लिए तैयार, शिरकत करेंगे राष्ट्रपति कोविंद
On
रांची: झारखंड केन्द्रीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह के लिए का चेरी-मनातू स्थित कैंपस सज-धजकर तैयार है। शुक्रवार को आयोजित होने वाले इस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद शामिल होंगे। दीक्षांत समारोह में कुल 96 टॉपरों को सम्मानित किया जाएगा। जिसमें से 18 टॉपरों को गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। इसमें से 10 टॉपरों को राष्ट्रपति और शेष 8 टॉपरों को सीयूजे के चांसलर जस्टिस वीएन खरे गोल्ड मेडल देंगे।
इसके अलावे अन्य पास आउट छात्रों को डिग्री दी जाएगी. जिसमें पीजी के 493 और अंडरग्रेजुएट के 103 पूर्व विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जायेगी। इधर, दीक्षांत समारोह में दी जाने वाली डिग्रियों को यूनिवर्सिटी के एकेडमिक काउंसिल की तरफ से मंजूरी मिल गई है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand


