महिला की चेन छिनकर भाग रहा युवक धराया, जमकर हुई पिटाई
On
रांची: प्रदेश की राजधानी में झपट्टा मार गिरोह की सक्रियता कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को अरगोड़ा क्षेत्र में माॅर्निंग वाॅक के दौरान निकली महिला से चेन छीन कर भाग रहा एक युवक स्थानीय लोगों की जद में आ गया। मौके पर ही उसको लोगों ने जमकर धुना और फिर पुलिस के हवाले कर दिया।
महिला के शोर मचाने पर लोगों ने उसे दौड़ा कर पकड़ा और फिर धुन दिया। पुलिस का कहना है कि एजी कोऑपरेटिव कॉलोनी निवासी माला झा की चेन छीनकर राउरकेला निवासी संतोष कुमार ठाकुर भाग रहा था। पुलिस ने वहां के स्थानीय लोगों का गुस्सा देखकर उन्हें समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी उग्रता देखते हुए आरोपी को भीड़ से निकालकर थाने ले गई।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:


