पिता के बगल में सो रहे युवक का गला रेतकर कत्ल, सुबह खून से लथपथ मिला शव
सीवान के सिसवन थाना क्षेत्र में घर के बाहर सो रहे 20 वर्षीय युवक राकेश कुमार राय की अज्ञात बदमाशों ने गला रेतकर हत्या कर दी। युवक अपने पिता के बगल में सो रहा था, लेकिन वारदात की किसी को भनक तक नहीं लगी।
सीवान: जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के हरिहर छपरा गांव में अपराधियों ने एक 20 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी। हैरानी की बात यह है कि युवक अपने घर के दरवाजे पर पिता के बगल में सोया हुआ था, लेकिन हत्यारों ने वारदात को इतनी खामोशी से अंजाम दिया कि पास में सो रहे पिता को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार सुबह खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
कुछ दिन पहले ही घर लौटा था युवक
मृतक की पहचान भीखपुर पंचायत के हरिहर छपरा गांव निवासी राकेश कुमार राय के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राकेश बाहर रहकर मजदूरी करता था और कुछ दिन पहले ही अपने घर लौटा था। मंगलवार की रात वह अपने घर के बाहर दरवाजे पर सोया था। देर रात अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और फरार हो गए।
सुबह शव देखकर परिजनों के उड़े होश
जांच में जुटी पुलिस

परिजनों के अनुसार राकेश का किसी से कोई विवाद या दुश्मनी नहीं थी। यही वजह है कि हत्या के पीछे की मंशा को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गांव में दहशत का माहौल
बताया गया कि राकेश अविवाहित था। उसकी मां का पहले ही निधन हो चुका है। परिवार में पिता और बड़ा भाई राजू राय हैं, जो ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। युवक की हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत और मायूसी का माहौल है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
