रांची: बड़ी घटना अंजाम देने पहुंचे चार अपराधी धराए, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

रांची: बड़ी घटना अंजाम देने पहुंचे चार अपराधी धराए, लोगों ने पीटकर पुलिस को सौंपा

– पांच पिस्टल व सात मैगजीन बरामद, पुलिस ले गई साथ
रांची: सदर थाना क्षेत्र के खेलगांव के पास बांधगड़ी में श्रीश्री बांधगड़ी दुर्गा पूजा समिति पंडाल के पास लोंगो ने हत्या के इरादे से पहुंचे चार अपराधियों को धर दबोचा और फिर जमकर पीटा और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। इस दौरान दो अपराधी भागने से सफल रहा। पकड़े गये अपराधियों के पास से पांच पिस्टल और सात मैगजीन बरामद किया गया है।
पकड़ में आए चार अपराधियों को स्थानीय लोगों ने पहले रस्सी से बांध दिया और फिर जमकर पीटा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को समझाया। इस दौरान सदर डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने इस बाबत एक बाइक भी पुुलिस को सौंपा है, जिसे उनलोगों ने पहले क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। इस मामले का तार सोनू इमरोज हत्याकांड से जुड़ा है, क्योंकि धराए अपराधियों में सोनू इमरोज का भाई मोनू इमरोज व एक अन्य युवक भी शामिल है। उसने पुलिस को बयान दिया कि वह अपने भाई के कातिल कारू को मारने पहुंचा था। बता दें कि सोनू इमरोज हत्याकांड मामले में आरोपी कारू को जेल भेजा गया था। वह आज ही जेल से रिहा हुआ है।
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand
Tags:

Latest News

दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत दहेज की बलिवेदी पर चढ़ी एक और बेटी: मात्र 70 हजार के लिए नवविवाहिता को पेट्रोल से जलाया, 16 दिन बाद मौत
Bokaro News: बीएसएल की मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा जांच शिविर का आयोजन
Bokaro News: बीएसएल में मई महीने के सर्वश्रेष्ठ आठ कर्मचारी पुरस्कार से सम्मानित
Sahebganj News: महिला महाविद्यालय में स्नातक सत्र 2026-30 हेतु नामांकन प्रक्रिया शुरू
Koderma News: अकीदत और सामाजिक सौहार्द के साथ संपन्न हुआ मुहर्रम का पर्व
Koderma News: बीजेपी ने आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर आयोजित की भव्य संगोष्ठी
DSPMU में स्नातक नामांकन प्रक्रिया तेज: 1 जुलाई तक चांसलर पोर्टल पर सीयूईटी (CUET) स्कोर अपडेट करने का मौका
Hazaribagh News: शहर के चार थाना क्षेत्रों में अवैध सिंगल डिजिट लॉटरी का खेल तेज
Sahebganj News: मसबेडा मौजा में अमर शहीद जवरा पहाड़िया की प्रतिमा का अनावरण
Koderma News: शांति और सौहार्द के साथ मना मुहर्रम का त्योहार ताजिये व झांकी निकली
बेलगढ़ा गांव में हाथियों का डेरा: ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मौके पर तैनात
मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका