Bagodih Saranda Road Accident
समाचार  गिरिडीह  झारखण्ड  राज्य 

Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा 

Giridih news: संत जेवियर्स स्कूल के समीप भीषण सड़क हादसा  सरिया के बागोडीह-सारंडा रोड पर संत जेवियर्स स्कूल के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक गोवर्धन विश्कर्मा (40 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथी मोती विश्कर्मा गंभीर रूप से घायल हैं। बिरनी थाना क्षेत्र के पुरानी झरखी निवासी मृतक के घर में बहन की शादी की खुशियां चल रही थीं, जो इस हादसे के बाद मातम में बदल गईं। गोवर्धन अपने पीछे तीन छोटे बच्चे छोड़ गए हैं। सरिया पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामले की जाँच शुरू कर दी है और घायल का इलाज निजी अस्पताल में जारी है।
Read More...

Advertisement