रांची के अखबार : झारखंड में बसें चलेंगी, सैलून-होटल व माॅल खुलेंगे, तेज प्रताप यादव पर केस दर्ज

रांची के अखबार : झारखंड में बसें चलेंगी, सैलून-होटल व माॅल खुलेंगे, तेज प्रताप यादव पर केस दर्ज

रांची : रांची के अखबारों में आज एक सितंबर से प्रभावी होने जा रहे अनलाॅक चार की खबरें अहम हैं. शुक्रवार की रात्रि झारखंड सरकार ने अनलाॅक चार का गाइडलाइन जारी किया जो 30 सितंबर 2020 तक प्रभावी रहेगा. प्रभात खबर ने इसे लीड खबर बनाते हुए शीर्षक दिया है: लाॅकडाउन 30 सितंबर तक बढा, लेकिन एक से राज्य में बसें चलेंगी, शाॅपिंग माॅल, होटल व सैलून खुलेंगे. यह उल्लेख भी है कि प्रतियोगिता परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे छात्रों को क्वारंटीन नियमों से छूट दी गयी है. जेइइ-नीट परीक्षा के संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि इस संबंध में रिव्यू पिटीशन डाला गया है और सुनवाई के बाद तसवीर साफ होगी. नीट जेइइ पर केंद्र सरकार के परीक्षा लेने के आदेश के खिलाफ पश्चिम बंगाल, झारखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ एवं राजस्थान ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर की है.

सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि अंतिम वर्ष की परीक्षा कराए बिना डिग्री नहीं दे सकते हैं, इसलिए परीक्षा आयोजित कराएं.

अखबार ने अपने कवर पेज दो पर खबर साहेबगंज के बरहेट में थानेदार रहे हरीश पाठक द्वारा एक लड़की से मारपीट के चर्चित मामले से जुड़ी खबर छापी है. हेडिंग है: पुलिस की दबंगई: गड़बड़ी उजागर करने वाले को ही फंसाया जा रहा है. इस मामले को उजागर करने वाले स्थानीय व्यक्ति नंदलाल के खिलाफ लाॅकडाउन उल्लंघन का मामला दर्ज कर लिया गया है.

गुमला के बिशुनपुर से खबर है कि 200 फीट गहरी खाई में ट्रक गिरने से पांच लोगों की मौत हो गयी. वहीं, लालू प्रसाद यादव के विधायक बेटे तेज प्रताप यादव पर लाॅकडाउन उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया गया है. यह खबर है कि गिरिडीह के मेयर बर्खास्त किए जाएंगे. मेयर सुनील कुमार पासवान पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र देने का आरोप है.

यह भी पढ़ें: सोनारी में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय, अधिकारियों को दिए सुधार के निर्देश

कोरोना जांच को लेकर निजी अस्पतालों की गड़बड़ियों पर अखबार की खबर है कि आइसीएमआर की अनुमति के बिना ही निजी अस्पताल कोरोना जांच कर रहे हैं और तीन गुणा पैसे वसूल रहे हैं. रांची से एक खबर है कि अंतरराज्यीय शराब माफिया संतोष मंडल को रांची के चेशायर होम से गिरफ्तार किया गया. उसने 100 करोड़ का चुना लगाया है और उसके मोबाइलज से 150 करोड़ से अधिक के शराब के अवैध ट्रांजेक्शन का रिकार्ड मिला है. वह बोकारो का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर तेनुघाट में विशेष कैंप, मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने लिया जायजा

हिंदुस्तान अखबार ने भी अनलाॅक 4.0 में झारखंड वासियों को मिली राहत को लीड खबर बनाया है. इसका शीर्षक दिया है राज्य में बसें चलेंगी, होटल भी खुलेंगे. अखबार ने पहले पन्ने पर खबर दी है कि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के स्वास्थ में सुधार आया है और उन्हें आइसीयू से बाहर किया गया है. वे ग्रुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराए गए हैं. यह खबर है कि रेंट एग्रीमेंट व शपथ पत्र के लिए भी इ स्टांप की सुविधा मिलेगी और आॅनलाइन भुगतान होगा.

अखबार ने खबर दी है कि कोरोना संक्रमित महिला डाॅक्टर सहित 11 की मौत हो गयी है और राज्य में 1139 नए कोरोना मामले मिले हैं. नेटरहाट के पास खाई में ट्रक गिरने से पांच की मौत की खबर है. वहीं, सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को अखबार ने प्रमुखता से छापा है कि अंतिम वर्ष की परीक्षा लिए बिना छात्रों को प्रोन्नत नहीं किया जा सकता है. यह खबर भी है कि नीट जेइइ परीक्षा का सुप्रीम कोर्ट से लेकर सड़क तक विरोध हो रहा है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका