रांची के अखबारों की सुर्खियां : रघुवर की बनायी स्थानीय नीति को बदलेगी हेमंत सरकार, बनेगी कमेटी, अन्य खबरें

रांची के अखबारों की सुर्खियां : रघुवर की बनायी स्थानीय नीति को बदलेगी हेमंत सरकार, बनेगी कमेटी, अन्य खबरें

रांची : कोरोना वायरस के संक्रमण को लेकर देश में बढी चिंता अखबारों में भी दिख रही है. अब रांची क अखबार भी ल गातारकोरोना वायरस की खबर को प्रमुखता से पहले पन्ने पर छाप रहे हैं और उससे जुड़ी कई अन्य सहायक खबरें भी दे रहे हैं. इसके साथ ही सूबे व देश की दूसरी अहम खबरो को भी जगह दी जा रही है.

प्रभात खबर ने आज अपने कवर पेज वन पर शीर्षक दिया है: देश हुआ और सतर्क. अखबार ने लिखा है कि भारत में कोरोना के 137 संक्रमित मिले हैं, 54 हजार निगरानी में हैं और महाराष्ट्र में एक बुजुर्ग की इस बीमारी से मौत हो गयी है. महाराष्ट्र में दफ्तरों में आधी क्षमता के साथ काम करने की तैयारी की गयी है, जबकि यूपी में घर से काम करने की अनुमति दी गयी है. झारखंड से खबर है कि 100 साल में पहली बार नहीं लगेगा हैदरनगर में चैती नवरात्र मेला. वहीं, यह खबर भी है कि रजरप्पा मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या आधी हो गयी है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निजी संस्थानों को कहा है कि वे सरकार के द्वारा कोरोना वायरस से निबटने के लिए लिए गए फैसलों का सख्ती से अनुपालन करें. अंदर के पन्ने पर यह खबर है कि सभी सिविल कोर्ट में 31 मार्च व हाइकोर्ट में चार अप्रैल तक मुवक्किलों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. आरोपियों की पेशी वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से होगी.

अखबार के कवर पेज – 2 पर लीड खबर है: खासमहल की भूमि फ्री होल्ड करने की दर की समीक्षा करेगी राज्य सरकार. खासमहल की जमीन की रजिस्ट्री नहीं होने के सवाल के जवाब में संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने यह बात कही. एक खबर है कि नेवी में भी महिलाओं को स्थायी कमीशन मिल गया. कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया कि स्थानीयता की समीक्षा के लिए कमेटी बनेगी. हाइकोर्ट से खबर है कि राज्य सरकार की नियोजन नीति पर रोक जारी रहेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि सामान्य काम के लिए सामान्य वेतन देने की पहल होगी. उन्होंने कहा कि वित्त रहित शिक्षकों व अनुबंधकर्मियों को कैसे समान काम के लिए समान वेतन मिले इस दिशा में सरकार काम कर रही है. वहीं, एक खबर है कि 18 साल से अधिक उम्र की हर विधवा महिला को पेंशन मिलेगी. एक खबर है कि राज्य सरकार हर बालू घाट की सूची जारी करेगी और ऐसी व्यवस्था होगी कि पुलिस बालू गाड़ी नहीं पकड़ेगी.

हिंदुस्तान की कोरोना वायरस से जुड़ी लीड खबर का शीर्षक है: रिम्स में छुट्टी रद्द, कोर्ट में सिर्फ जरूरी सुनवाई. अखबार ने लिखा है कि कोरोना का दायरा बढ़ा, मुंबई में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी है. वहीं, यह खबर भी है कि रांटी-टाटा एक्सप्रेस सहित 85 ट्रेनें रद्द कर दी गयी हैं. आज गो एयर की सभी उड़ानें रद्द हैं. रजरप्पा मंदिर में विदेशियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गयी है. झारखंड कैबिनेट का फैसला है कि राज्य में स्थानीयता नए सिरे से परिभाषित की जाएगी. इसके लिए मुख्यमंत्री एक कमेटी का गठन करेंगे. वहीं पूर्व विकास आयुक्त देवाशीष गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य प्रशासनिक सुधार आयोग का गठन किया गया है. राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता 10 प्रतिशत बढाया गया है. राज्यसभा के लिए नामित किए गए पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने कहा है कि सदस्यता के शपथ ग्रहण के बाद ही वे पूरे मामले पर बोलेंगे और यह बताएंगे कि उन्होंने सदस्य बनना क्यों स्वीकार किया. एक खबर है कडरू में बस पर हमले से फूटा गुस्सा, तोड़-फोड़.

यह भी पढ़ें: त्रिभुवन मंडल का पलटवार, बोले- मुझे भू-माफिया कहने वाले खुद आधा दर्जन गरीबों की जमीन कब्जाए बैठे हैं

दैनिक जागरण की लीड खबर है : रिम्स में छुट्टी रद्द, कोर्ट सुनेगा सिर्फ जरूरी मामले. एक खबर है कि ईरान में 250 भारतीयों को कोरोना हो गया है. माता वैष्णो देवी की यात्रा पर न आने की वहां के श्राइन बोर्ड ने अपील की है. मध्यप्रदेश की खबर है कि राज्यपाल के निर्देश पर भी नहीं कराया फ्लोर टेस्ट, शीर्ष कोर्ट में सुनवाई आज. अखबार में महिला अफसरों के लिए स्थायी कमीशन मिलने की खबर भी है. अखबार ने खबर दी है कि नए सिरे से स्थानीयता को परिभाषित करने के लिए सीएम हेमंत सोरेन तीन सदस्यीय कमेटी बनाने के लिए अधिकृत किए गए हैं. वहीं, नव गठित प्रशासनिक सुधार आयोग छह महीने में अपनी रिपोर्ट देगा. एक खबर है कि राज्यसभा चुनाव के बहाने सरयू राय को करीब लाने में भाजपा जुटी है. नए डीजीपी एमवी राव ने कहा है कि पुलिस के खिलाफ शिकायत मिली तो तुरंत जांच कराएंगे और एक्शन लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: राज्यसभा टिकट पर सियासत तेज, दीपक प्रकाश के समर्थन में उतरे इरफान

दैनिक भास्कर ने कोरोना वायरस और स्थानीयता नीति वाली खबर को समान महत्व देने की कोशिश की है. पहली खबर का शीर्षक है : मास्क-सैनेटाइजर की कालाबाजारी करने पर भेजेंगे जेल, मजिस्ट्रेट तैनात. दिल्ली से इसकी तैयारियों से जुड़ी खबर है कि एक लाख जांच किट है, 20 लाख और मंगाई गयी. वहीं, हजारीबाग से खबर है कि रामनवमी का मंगला जुलूस नहीं घूमेगा. स्थानीयता वाली खबर का शीर्षक है: रघुवर की बनायी हुई स्थानीय नीति बदलेगी हेमंत सरकार, तीन मंत्रियों की कमेटी बनेगी. अखबार ने लिखा है कि तृतीय व चतुर्थ श्रेणी की नौकरियों में इससे फायदा होगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात 48 गेंदों का तूफान, गिल के 3000 रन और रोहित के 16000 रन, पहले वनडे में रिकॉर्ड्स की बरसात
शुभमन गिल ने रचा इतिहास, सबसे तेज 3000 वनडे रन बनाने वाले भरतीय बल्लेबाज बने
फ्रांस पहुंचे पीएम मोदी, ‘भारत इनोवेट्स’ से वीवा टेक तक नवाचार पर रहेगा फोकस
Dumka News: 30 जून से शुरू होगा विशेष गहन पुनरीक्षण, बीडीओ ने बीएलओ संग की बैठक
Dumka News: सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
Dumka News: आंगनबाड़ी केंद्रों में भारी लापरवाही, समय से पहले लटक रहे ताले, बच्चे नदारद
Dhanbad News: माँ अम्बे आउटसोर्सिंग को ब्लैकलिस्ट करने की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
Dhanbad News: महाराष्ट्र में जयनगर के विकास महतो का आकस्मिक निधन, गांव में पसरा मातम
Dhanbad News: बलियापुर पंचायत समिति की बैठक में गूंजा सरकारी अस्पताल की बदहाली का मुद्दा
Giridih News: चोरगत्ता गांव में बड़ी वारदात; छत पर सोता रहा परिवार, 25 लाख के जेवर साफ
Bokaro News: पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चंदनक्यारी और सियालजोरी थानों की जांची व्यवस्था
Bokaro News: बीएसएल द्वारा संचालित सेक्टर-9 स्थित "सर्व स्वास्थ्य केंद्र में निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं