झारखंड में अब लाॅकडाउन 31 जुलाई तक, मंदिर, सैलून व पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर हेमंत सरकार ने नहीं लिया फैसला

झारखंड में अब लाॅकडाउन 31 जुलाई तक, मंदिर, सैलून व पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर हेमंत सरकार ने नहीं लिया फैसला

रांची : झारखंड सरकार ने राज्य में आज लाॅकडाउन एक महीने के लिए यानी 31 जुलाई तक बढा दी है. अगले चरण के इस लाॅकडाउन में किसी भी प्रकार की नई रियायत या छूट का सरकार ने एलान नहीं किया है. बहुप्रतीक्षित मंदिर खोलने की मांग पर सरकार ने फैसला नहीं लिया है. सैलून-स्पा, टेलरिंग शाॅप, होटल व पब्लिक ट्रांसपोर्ट पर भी सरकार ने फैसला नहीं लिया है. यानी ये प्रतिष्ठान अगला आदेश नहीं आने तक नहीं खुलेंगे.

सरकार ने लाॅकडाउन के अगले चरण के लिए जारी अधिसूचना में कहा है कि पुरानी छूट जारी रहेगी. लाॅकडाउन पीरियड में पूर्व की तरह सुबह पांच बजे से रात नौ बजे तक ही कोई कार्य किया जा सकता है और रात्रि में पूर्ण बंदी रहेगी.


पूर्व की तरह दुकानों में पांच से अधिक ग्राहक जमा नहीं किए जा सकते हैं और डिस्टेंशिंग का ख्याल रखना होगा. सेनिटाइजर का भी प्रबंध रखना अनिवार्य है. कपड़े की दुकानों में ट्रायल रूप के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा.

यानी यह भी स्पष्ट हो गया है कि अगले एक महीने और पब्लिक ट्रांसपोर्ट यानी बसें नहीं चलेंगी, जबकि केंद्र ने ट्रेनें 12 अगस्त तक नहीं चलाने का निर्णय कल ही लिया है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति Hazaribagh News: नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग के बीच समन्वय के लिए बनी संयुक्त समिति
Hazaribagh News: उपायुक्त हेमन्त सती के निर्देश पर 300 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में एनईपी-2020 पर विशेष शिक्षक कार्यशाला
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से लगा मेगा टीकाकरण शिविर
Giridih News: अवैध खनन पर उपायुक्त रामनिवास यादव का कड़ा रुख, टास्क फोर्स की बैठक
Giridih News: ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्त एक्शन, ब्रेथ एनालाइजर से हुई चालकों की गहन जांच
Deoghar News: पटवाबाद में कुएं की घेराबंदी का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला से मारपीट
Deoghar News: नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, 20 जून को होगी मॉक ड्रिल
राज्यसभा चुनाव में हुआ खेल? कांग्रेस प्रभारी के. राजू बोले- RJD और वामदलों ने पैसा लेकर बदल दिया खेल
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार ने की डीएमएफटी और आकांक्षी ब्लॉक योजनाओं की समीक्षा
Koderma News: छतरबर पंचायत में विधिक साक्षरता शिविर आयोजित, लोगों को मिले कानूनी अधिकार
Rajya Sabha Election Results: परिमल नाथवाणी ने मारी बाजी, बैजनाथ राम भी जीते; प्रणव झा को बड़ा झटका