चाईबासा नरसंहार के पीड़ितों से मिले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, बोले होगी कठोर कार्रवाई
On
चाईबासा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज पश्चिम सिंहभूम के बुरगुलीकेरा में हुए सामूहिक नरसंहार के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर इसकी जानकारी देते हुए कहा कि हताहत परिवारों से मिला और अधिकारियों से स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि मेरा स्पष्ट संदेश है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. कानून को हाथ में लेने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी.
न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि कुछ लोग राज्य में भय का वातावरण बनाना चाहते हैं, पर उन्हें सफल नहीं होने दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मैंने पीड़ित परिवारों से भेंट की. उन्होंने कहा कि कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी.
पश्चिमी सिंहभूम के बुरगुलीकेरा में हुई घटना में हताहत हुए परिवारों से मिला तथा अधिकारियों से मिलकर स्थिति की जानकारी ली।
मेरा संदेश एकदम साफ है दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। कानून को हाथ में लेने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। pic.twitter.com/tJRwdCEVS3— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 23, 2020

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand



