बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को पत्र लिख कर पौधरोपण पर दी यह सलाह
On
रांची : विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को राज्य में फलदार पौधे लगाने की योजना को लेकर पत्र लिखते हुए सलाह दी है कि इमारती लकड़ियों के पेड़ भी सरकार लगावाए. उन्होंने लिखा है कि झारखंड में मनरेगा से मुख्यमंत्री हरित ग्राम योजना के तहत फलदार पौधों का रोपण कराया जा रहा है. इस योजना के पीछे सरकार की मंशा प्राकृतिक संसाधनों के माध्यम से कम पूंजी की लागत में लोगों को रोजी-रोटी की स्थायी व्यवस्था मुहैया कराना है. निश्चित तौर पर सरकार का यह कदम प्रशंसा के योग्य है और हम आपके इस कदम के प्रति आभार व्यक्त करते हैं.
जानकारी के अनुसार 660 करोड़ रुपये खर्च कर सरकार की कार्य योजना प्रति वर्ष लगभग 40 लाख पौधे लगाने की है. एक यूनिट में आम, अमरूद, नींबू, सहजन आदि के निर्धारित 100 पौधे लगाने हैं.


गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

