लखनऊ आशियाना कांड: बेटे ने पिता की हत्या कर शव काटा, बहन 4 दिन से कैद

लखनऊ आशियाना कांड: बेटे ने पिता की हत्या कर शव काटा, बहन 4 दिन से कैद
(एडिटेड इमेज)

लखनऊ: लखनऊ के आशियाना इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 21 साल के अक्षत प्रताप सिंह ने अपने पिता मानवेंद्र सिंह की निर्मम हत्या कर दी। पैथोलॉजी लैब चलाने वाले मानवेंद्र की ख्वाहिश थी कि बेटा डॉक्टर बने, लेकिन अक्षत बिजनेस की जिद पर अड़ा रहा। इसी विवाद ने 20 फरवरी की सुबह करीब साढ़े चार बजे घर को खून से लाल कर दिया।

Ashiana Police Station in Ashiana Colony,Lucknow - Best Police ...

अक्षत ने पुलिस पूछताछ में सफाई दी कि पिता नीट परीक्षा की तैयारी के लिए दबाव डाल रहे थे। जब उसने इनकार किया तो मानवेंद्र ने लाइसेंसी राइफल तान दी। राइफल छीनते हुए गोली चल गई और पिता की मौके पर मौत हो गई। लेकिन जांच में सच्चाई कुछ और निकली - अक्षत ने हत्या के बाद शव को आरी से काटा, टुकड़े किए और ठिकाने लगाने की कोशिश की। गोमती नदी में फेंकने का प्लान था, पर वजन ज्यादा होने से नीले ड्रम में धड़ भर लिया।

गोली की आवाज सुन छोटी बहन कृति कमरे से बाहर निकली तो फर्श पर पिता का शव देख चीख पड़ी। अक्षत ने उसे मार डालने की धमकी देकर चार दिनों तक कमरे में कैद रखा। दहशत में कृति चुप रही, दरवाजा खुला तो रिश्तेदारों के गले लग रो पड़ी। इस दौरान अक्षत शव के टुकड़े फेंकता रहा, पड़ोसियों को गुमराह करने को पिता दिल्ली गए बताकर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करा दी।

Read More.. खौफनाक वारदात: कमरे में प्रेमी के साथ थी महिला, कुछ देर बाद बेड बॉक्स में मिली लाश; जानिए पूरा मामला

पड़ोसी कैमरा फुटेज खंगालने लगे तो 19 फरवरी रात 12 बजे मानवेंद्र कार से घर लौटे दिखे, उसके बाद बाहर नहीं निकले। अक्षत कार लेकर सदरौना की तरफ जाता नजर आया। 2017 में मां का देहांत हो चुका था, दादा सुरेंद्र पाल सिंह जालौन में रिटायर्ड दरोगा हैं। चाचा अरविंद कुमार सचिवालय सुरक्षा में तैनात हैं। अक्षत बीकॉम स्टूडेंट है, कृति 11वीं की। मोहल्ले वालों का कहना है अक्षत घर पर युवती लाता था, पिता विरोध करते थे। पुलिस अब बिजनेस कंट्रोल की थ्योरी पर जांच कर रही है।

Read More.. झारखंड में बड़ा एक्शन: बोकारो में 28 पुलिसकर्मी सस्पेंड, अभियुक्त से सांठगांठ का आरोप

Edited By: Mohit Sinha

Related Posts

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement