साहिबगंज में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा त्वरित निपटारा

चेक बाउंस समेत सुलहनीय मामलों का होगा निपटारा

साहिबगंज में 18 जुलाई को विशेष लोक अदालत, चेक बाउंस मामलों का होगा त्वरित निपटारा
साहिबगंज में 18 जुलाई को आयोजित विशेष लोक अदालत में चेक बाउंस सहित सुलहनीय मामलों का त्वरित निपटारा किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा 18 जुलाई 2026 को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत व्यवहार न्यायालय, साहिबगंज और अनुमंडल न्यायालय, राजमहल में सुबह 10 बजे से एक साथ आयोजित होगी।

साहेबगंज: चेक बाउंस और अन्य सुलहनीय मामलों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निपटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज द्वारा 18 जुलाई 2026, शनिवार को विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देशानुसार यह अदालत सुबह 10:00 बजे से व्यवहार न्यायालय परिसर, साहिबगंज और अनुमंडल न्यायालय, राजमहल में एक साथ लगेगी।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अनुसार, विशेष लोक अदालत में मुख्य रूप से चेक बाउंस के मामलों के अलावा अन्य सुलहनीय दीवानी और फौजदारी मामलों का निष्पादन किया जाएगा। इसका उद्देश्य निःशुल्क, सुलभ एवं शीघ्र न्याय उपलब्ध कराना है। चेक बाउंस से संबंधित मामलों के लिए 03.07.2026 से 17.07.2026 तक प्री काउंसिलिंग सीटिंग भी की गई है। इस संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आम लोग जिला विधिक सेवा प्राधिकार, साहिबगंज के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। नालसा टोल फ्री नंबर 15100 और संपर्क नंबर 9471521725 है।

लोक अदालत की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष अखिल कुमार करेंगे। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पुलिस अधीक्षक-सह-सदस्य अमित कुमार सिंह और उपयुक्त-सह-उपाध्यक्ष दीपक कुमार दुबे भी उपस्थित रहेंगे। प्राधिकार ने आम जनता से अपील की है कि वे अपने लंबित मामलों का निपटारा लोक अदालत के माध्यम से कराकर समय और पैसे की बचत करें।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात